Published On : Wed, Aug 6th, 2014

गडचिरोली : सावरगांव में नक्सली हमला ; 2 पिएसआय घायल

Advertisement


गडचिरोली

धानोरा तहसील के आखरी छोर पर तथा छत्तीसगड सीमा के सावरगावं में नक्सली द्वारा की गई पुलिस पर गोलीबारी की घटना आज दोपहर 1.15 बजे के दौरान घटी. इस घटना में दो पुलिस उपनिरीक्षक घायल हो गए. जख्मी पुलिस उपनिरीक्षकों का नाम चंद्रकांत पाटिल व अर्जुन मोहिते है.

अधिक जानकारी के अनुसार सावरगांव व परिसर के गांव अतिसंवेदनशील है और परिसर में नक्सलियों की कार्रवाई हर बार होने के कारण पुलिस मदत केंद्र निर्माण करके पुलिस तैनात की गई है. आज दोपहर पुलिस उपनिरीक्षक सड़क के किनारे बने चायटपरी पर चाय पीने गए थे. इस दौरान घात लगाकर सादे पोशाक में बैठे नक्सलीयों ने उन पर गोलीबारी कर दी. इसमें दोनों पुलिस उपनिरीक्षक घायल हो गए. पुलिस ने भी गोलीबारी का प्रत्युत्तर दिया. लेकिन नक्सली घटनास्थल से फरार हो गए. घटना के बाद हेलिकॉप्टर द्वारा जख्मी पुलिस उपनिरीक्षकों को गडचिरोली के जिला अस्पताल में भर्ती किया है.

Gold Rate
Sept 10,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 54,700 /-
Gold 22 KT ₹ 1,42,300 /-
Silver/Kg ₹ 2,39,700/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

गौरतलब है की यह घटना नक्सलियों के रॅपिड एक्शन फोर्स के सदस्य द्वारा की गई है.

Representational Pic

Representational Pic

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.