Published On : Wed, Aug 6th, 2014

काटोल नगर परिषद पर फहरा शेकाप का झंडा

Advertisement


राहुल देशमुख अध्यक्ष, धर्मराज शेरकर उपाध्यक्ष निर्वाचित


काटोल

katol nagradhyaksh
शेतकरी कामगार पक्ष (शेकाप) के राहुल वीरेंद्र देशमुख काटोल के 37 वें नगराध्यक्ष चुने गए, जबकि इसी पार्टी के धर्मराज शेरकर 53 वें उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए. चुनाव आज 6 अगस्त को हुए. दोनों पदाधिकारियों का कार्यकाल ढाई-ढाई वर्ष का होगा. इससे पहले शेकाप की सरला उइके ने नगर परिषद के अध्यक्ष का कार्यभार 9 फरवरी 2012 को संभाला था. शेकाप अपनी सत्ता बनाए रखने में कामयाब रही है.

Rahul Deshmukh

Rahul Deshmukh

21 नगरसेवकों वाली काटोल नगर परिषद में राहुल देशमुख को 12 वोट मिले जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी आघाडी के समीर उमप को 9 मतों पर ही संतोष करना पड़ा. उपाध्यक्ष के चुनाव में धर्मराज शेरकर ने अपनी प्रतिद्वंद्वी रेखा उके को दो मतों से पराजित कर दिया.

इस जीत पर शेकाप के नगरसेवकों ने गुलाल उड़ाकर और पटाखे फोड़कर हर्ष व्यक्त किया. पीठासीन अधिकारी के तौर पर उपविभागीय अधिकारी अविनाश कामडे ने काम
देखा. नगर परिषद के मुख्याधिकारी सुनील बल्हाल, निरीक्षक मनोज जवंजाल और लिपिक पेलागडे ने उनकी सहायता की.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.