खामगांव

पंढरपुर से लौटने के क्रम में श्री संत गजानन महाराज की पालकी आज खामगांव से शेगांव के लिए यहां से प्रस्थान कर गई. 2 अगस्त को सुबह 6 बजे खामगांव से निकली पालकी का दोपहर 12 बजे गजानन महाराज अभियांत्रिकी महाविद्यालय के सामने आगमन हुआ.
इस मौके पर संस्थान के विश्वस्त शिवशंकरभाऊ पाटिल, प्रा. सोमानी और संचालक मंडल ने पूजा-अर्चना कर पालकी का स्वागत किया. इस अवसर पर गजानन महाराज के जयघोष से पूरा इलाका गूंज उठा. पालकी के साथ खामगांव से करीब एक लाख से अधिक भक्त पैदल शेगांव शहर में पहुंचे. खामगांव-शेगांव रोड पर जिधर-उधर भक्तों की रेलमपेल दिखाई दे रही थी. सांसद प्रतापराव जाधव, बुलढाणा के विधायक विजयराज शिंदे, नगराध्यक्ष तुकाराम अंभोरे, भारिप-बमसं के जिलाध्यक्ष अशोकभाऊ सोनोने सहित अनेक लोगों से हिस्सा लिया.
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY
बारिश में उजागर हुई व्यवस्थाओं की पोल
पंचगंगा का जलस्तर बढ़ा, प्रशासन अलर्ट पर
गांजा तस्कर लगा पुलिस के हाथ, सक्करदरा पुलिस की कार्रवाई
गोदावरी उफान पर, पुलिस ने दी चेतावनी



