उमरखेड़

उमरखेड़ से पोफाली की ओर जा रही एक मोटरसाइकिल को सामने से आ रहे वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें ब्राम्हणगांव का एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. घायल युवक को अस्पताल में भरती किया गया है. यह दुर्घटना नागपंचमी के दिन घटी.
ब्राम्हणगांव निवासी वैभव प्रकाश विनकरे मोटरसाइकिल क्रमांक एमएच 29 एजी 1647 से उमरखेड़ से पोफली की ओर जा रहा था, तभी दहागांव फाटे के पास सामने से आ रही कार क्रमांक एमएच 29 एडी 941 ने मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी. इस दुर्घटना में मोटरसाइकिल बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और युवक घायल हो गया. युवक के सिर और पैरों मे चोट आई है. पुलिस ने घायल को अस्पताल में भरती कराया, मगर हालत बिगड़ने के बाद उसे नांदेड़ भेजा गया, जहां एक निजी अस्पताल में उसका इलाज हो रहा है. पुलिस ने मामला दर्ज किया है.
Nagpur Crime: मानकापुर में ₹6.64 लाख की चोरी का खुलासा! #NagpurNews #MankapurNews...
Nagpur: 11 साल की बच्ची से Instagram पर अश्लील चैट का आरोप...
नागपुर के अंबाझरी तालाब में कूदी 16 साल की किशोरी #NagpurNews #AmbazhariLake...
नागपुर में किराना दुकान लूट का खुलासा! चाकू की नोक पर लूट...
अमरावती में नवजात मौतों पर विजय वडेट्टीवार का सरकार पर हमला! #MaharashtraNews...
जालना में भांजी को अपशब्द कहने पर युवक की हत्या! #Crime #MaharashtraNews...




