Published On : Thu, Jul 17th, 2014

खामगांव नगर परिषद पर फहरा कांग्रेस का झंडा

Advertisement


सानंदा अध्यक्ष और डवरे उपाध्यक्ष निर्वाचित

खामगांव

Daware Vaibhav & ashokkumar sananda
कांग्रेस के अशोक सिंह सानंदा खामगांव नगर परिषद के अध्यक्ष चुने गए, जबकि उपाध्यक्ष पद पर कांग्रेस समर्थित वैभव डवरे निर्वाचित हुए. सानंदा को 17 वोट मिले, जबकि उनके विरोधी शहर विकास आघाड़ी के गणेश माने को 15 वोटों पर ही संतोष करना पड़ा. डवरे को भी 17 वोट मिले. उनके विरोधी शहर विकास आघाड़ी की रजनीताई मोहता को 15 मत मिले.

Gold Rate
Mar 17 2026 - Time 10.23Hrs
Gold 24 KT ₹ 1,58,300/-
Gold 22 KT ₹ 1,47,200 /-
Silver/Kg ₹ 2,62,100/-
Platinum ₹ 90,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

नगर परिषद के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव के लिए आज 17 जुलाई को न.प. के सभागृह में नगरसेवकों की विशेष सभा बुलाई गई थी. सभा में 32 पार्षद उपस्थित थे. सानंदा और डवरे को अपने प्रतिस्पर्धी उम्मीदवारों से दो वोट ज्यादा मिले. निर्वाचन अधिकारी के रूप में उपविभागीय राजस्व अधिकारी धनंजय गोगटे उपस्थित थे.

चुनाव परिणाम घोषित होते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आतिषबाजी की और मिठाई बांटी. सानंदा और डवरे के समर्थकों ने पुष्पहार पहनाकर दोनों का अभिनंदन किया. बाद में दोनों का विजय जुलूस निकाला गया. जुलूस में कांग्रेस कार्यकर्ता, नेता बड़ी संख्या में उपस्थित थे.

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement