खामगांव
किसी अज्ञात वाहन ने एक दुपहिया वाहन सवार को टक्कर मारकर उसकी जान ले ली.
प्राप्त जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश के नीमच जिले के ग्राम माकोड़ी निवासी श्यामलाल उकार गिराशिया अपने सहयोगी के साथ दुपहिया वाहन पर चटाई लादकर गांव में बेचने के लिए आया करता था. हमेशा की तरह 1 जुलाई को भी श्यामलाल गिराशिया अपने दुपहिया वाहन से चटाई बेचने के लिए बालापुर की ओर जा रहा था. खामगांव-बालापुर मार्ग पर कोलोरी गांव के निकट दोपहर के समय उनके दुपहिया वाहन को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी. उन्हें इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां उनकी मृत्यु हो गई. खामगांव ग्रामीण पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है.

Representational Pic
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से लड़ाई नहीं रुकेगी #StudentProtest #Congress #Trending #NEETScam...
Instagram पर Part Time Job के नाम पर ₹6.84 लाख की ठगी...
₹150 के लालच में चाकू से हमला! #NagpurCrime #Crime #ERickshaw #PoliceAction #CCTV...
पार्किंग विवाद ने लिया हिंसक रूप! #NagpurNews #Crime #ParkingDispute #VikasThakre #PoliceAction
रॉन्ग साइड से आई मौत! #Accident #HighwayAccident #NagpurNews #MaharashtraNews #TruckAccident #news
RSS मुख्यालय को लेकर X पर भ्रामक पोस्ट करने का आरोप #vidarbhanews...



