Published On : Wed, Jul 2nd, 2014

कलमेश्वर : धूम स्टाइल मोटरसाइकिल चालकों पर लगाम कसें

Advertisement


नागरिकों की प्रमुख चौकों पर ट्रैफिक सिग्नल लगाने की भी मांग


कलमेश्वर

शहर में धूम स्टाइल मोटरसाइकिल चालकों की संख्या दिन ब दिन बढ़ती जा रही है. ये लोग कहीं भी बड़ी तेजी से गाड़ियां दौड़ाते रहते हैं. इससे दुर्घटनाओं की संख्या में भी भारी वृद्धि हुई है. इसके साथ ही नागरिकों ने शहर के प्रमुख चौकों पर ट्रैफिक सिग्नल लगाने की मांग भी की है.

मुख्य मार्ग पर चहल-पहल
नागपुर से काटोल जानेवाला यह रास्ता कलमेश्वर शहर के मुख्य भाग से गुजरता है. इसी सड़क पर शहर के सभी सरकारी कार्यालय, स्कूल-कॉलेज, बैंक, ग्रामीण रुग्णालय, बस स्टैंड, तहसील कार्यालय स्थित हैं. इस मार्ग से प्रतिदिन पांच हजार विद्यार्थियों के साथ ही सरकारी कार्यालय और बैंकों में जाने वाले लोगों की चहल-पहल दिन भर बनी रहती है.

भीड़ के बीच अनियंत्रित मोटरसाइकिलें
इसी भीड़ भरे रास्ते पर धूम स्टाइल मोटरसाइकिल चालक अपने कारनामे दिखाते रहते हैं. इनके लिए गति-सीमा फलक, दिशा-निर्देश फलक, सड़क पर बनी सफेद पट्टियां, स्कूल, दवाखाने और मोड़ आदि का कोई अर्थ नहीं होता. अनियंत्रित तेजी से मोटरसाइकिल चलाते हुए ये कहीं भी घुस जाते हैं. इन धूम स्टाइल मोटरसाइकिल चालकों के चलते अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं. कुछ की बलि चढ़ चुकी है तो कुछ जिंदगी भर के लिए विकलांग हो चुके हैं.

पुलिस का ध्यान नहीं
लेकिन पुलिस विभाग का शायद इस तरफ कोई ध्यान नहीं है. इसीलिए इनके खिलाफ कोई कार्रवाई भी नहीं होती. इसके चलते इन मोटरसाइकिल चालकों की हिम्मत बढ़ चुकी है. वैसे दुर्घटनाओं के अनेक मामले तो पुलिस तक पहुंचते ही नहीं. अनेक मामले आपस में समझौते से ही सुलझ जाते हैं. केवल गंभीर रूप से जख्मी होने के मामले ही पुलिस तक पहुंच पाते हैं.

Advertisement

कार्रवाई करें, ट्रैफिक सिग्नल लगाएं
नागरिकों ने धूम स्टाइल मोटरसाइकिल चालकों और यातायात के नियम तोड़नेवाले लोगों पर पर कार्रवाई की मांग की है. साथ ही नागपुर रोड, मटन मार्केट, रेलवे स्टेशन चौक, बस स्टैंड चौक, नगरपरिषद, हाई स्कूल, पुलिस स्टेशन चौक, ब्राम्हणीफाटा आदि प्रमुख चौकों पर ट्रैफिक सिग्नल लगाने की मांग भी की गई है.

Representational Pic

Representational Pic

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.