Published On : Sat, Jun 28th, 2014

कोराडी : स्कूली बच्चों को किताबें, शालेय सामग्री का वितरण

Advertisement


कोराडी

Serv books
महादुला नगर पंचायत के नगर उपाध्यक्ष तथा श्रद्धा शारीरिक शिक्षण संस्था के अध्यक्ष राजेश रंगारी की मार्फ़त महादुला-कोराडी परिसर के विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों को किताबें और अन्य स्कूली सामग्री का वितरण किया गया. जिन स्कूलों के बच्चों को किताबें और अन्य सामग्री दी गई उनमें तेजस्विनी हाईस्कूल, विद्यामंदिर, प्रागतिक विद्यालय और सेवानंद विद्यालय शामिल हैं.

होशियार और गरीब विद्यार्थियों का सर्वे
प्राप्त जानकारी के अनुसार तेजस्विनी कनिष्ठ महाविद्यालय के प्रा. दिनकर ढवले पिछले 7 सालों से महादुला-कोराडी क्षेत्र के स्कूलों के होशियार और गरीब विद्यार्थियों का सर्वे करते रहे हैं. उनकी बनाई सूची के अनुसार सामाजिक कार्यकर्ता और संस्थाएं उनकी मदद करती रहती हैं. श्रद्धा शारीरिक शिक्षण संस्था भी विद्यार्थियों की मदद करने में आगे रही है.

150 बच्चों को सहायता
विद्यार्थियों को शालेय सामग्री वितरण समारोह में तेजस्विनी हाईस्कूल की सोनाली मानके कक्षा 10 वीं, नितेश तिलक मानके कक्षा 9 वीं, हर्षली लीलाधर नवले कक्षा 7 वीं, सपना आबेकर कक्षा 10 वीं, ममता हटवार कक्षा 9 वीं, नेहा झाडे कक्षा 9 वीं, दुर्गेश राणे, विशाल सोनवाने, रीता मारकवाडे, प्रिया मारकवाडे, आएशा अली, सौरभ खंगारले सहित 150 से अधिक विद्यार्थियों को सामग्री प्रदान की गई. इस मौके पर नगरसेवक विलास तभाने, चंदु टेकाम, सोनू काले, सामाजिक कार्यकर्ता ज्ञानोबा सोनवाने, मधुकर खंडारे, अबु बखरखान, महेश बोंडे, विजय बोपचे, मिलिंद गाडेकर, सिद्धार्थ शेंडे, यादवराव रंगारी आदि ने कार्यक्रम की सफलता के लिए प्रयास किया.

Gold Rate
July 30 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 43,100 /-
Gold 22 KT ₹ 1,32,800 /-
Silver/Kg ₹ 2,18,100/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above
Advertisement
Nagpur: 17 वर्षीय क्रिकेटर की मौत, VCA चयन नहीं होने का जिक्र ! #NagpurNews #CricketNews #VCA #news

Nagpur: 17 वर्षीय क्रिकेटर की मौत, VCA चयन नहीं होने का जिक्र...

आरक्षण सुधार की मांग को लेकर रैली #NagpurNews #ReservationPolicy #Protest #Rally #MaharashtraNews

आरक्षण सुधार की मांग को लेकर रैली #NagpurNews #ReservationPolicy #Protest #Rally #MaharashtraNews

Nagpur Central Jail Murder Case: दोषी को उम्रकैद #NagpurNews #CentralJail #Crime #Murder #CourtNews

Nagpur Central Jail Murder Case: दोषी को उम्रकैद #NagpurNews #CentralJail #Crime #Murder...

राष्ट्र सुरक्षा के समर्थन में मौन पदयात्रा #MaharashtraNews #NationalUnity #Constitution #Youth

राष्ट्र सुरक्षा के समर्थन में मौन पदयात्रा #MaharashtraNews #NationalUnity #Constitution #Youth

Abhijit Dipke का BJP पर बड़ा आरोप | #MaharashtraNews #AbhijitDipke #BJP #AmitShah #PoliticalNews

Abhijit Dipke का BJP पर बड़ा आरोप | #MaharashtraNews #AbhijitDipke #BJP #AmitShah...

Amravati में सड़क हादसों पर बड़ा एक्शन #AmravatiNews #RoadSafety #TrafficRules #Helmet #FakeHelmet

Amravati में सड़क हादसों पर बड़ा एक्शन #AmravatiNews #RoadSafety #TrafficRules #Helmet #FakeHelmet

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges