सड़क की हालत हुई काफी खराब, जगह-जगह हैं बड़े-बड़े गड्ढे
कोराडी
पाटनसावंगी रेलवे गेट से लेकर वाकी स्थित सूफी संत बाबा ताज के दरगाह तक का चार किलोमीटर का रास्ता बहुत अधिक ख़राब हो गया है. जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे ही नजर आते हैं. श्री ताजबाबा दरबार के भक्त शेखर थोटे ने इस सड़क की तत्काल मरम्मत की मांग की है.
जिले का पर्यटन स्थल
प्राप्त जानकारी के अनुसार वाकी दरबार को जिलास्तरीय ‘क’ वर्ग पर्यटन स्थल का दर्जा प्राप्त है. यह सर्वधर्मीय पवित्र श्रद्धास्थल है. नागपुर जिला ही नहीं, बल्कि पूरे राज्य से भक्तगण यहां आते हैं. पाटनसावंगी रेलवे गेट से लेकर वाकी गांव तक का रास्ता गड्ढों और गिट्टियों से पट गया है. दुपहिया से आनेवाले भक्तगण अक्सर गिरकर अपने हाथ-पैर तुड़वाते रहते हैं.
भारी वाहनों ने की दुर्गति
श्री थोटे ने कहा है कि वाकी परिसर को कुदरत ने बड़ी फुर्सत में बनाया है. प्राकृतिक सौंदर्य से भरे इस इलाके में नागपुरी जनता हर गुरुवार को यहां आती है. रेलवे स्टेशन से ओरिएंटल कंपनी के कार्यालय तक भारी मात्रा में आने-जाने वाले ओरिएंटल कंपनी के भारी वाहनों ने इस रास्ते की दुर्गति कर रखी है. वाकी ग्राम पंचायत और श्री ताज बाबा दरगाह ट्रस्ट ने न्हाई (एनएचएआई) से इस सड़क की मरम्मत की मांग की, लेकिन न्हाई ने भी इसकी उपेक्षा ही की.
एसडीओ / तहसीलदार ध्यान दें
ओरिएंटल कंपनी हाइवे के निर्माण के लिए भारी मात्रा में राख, मिट्टी की आवाजाही इसी रास्ते से करती है. इससे एक तरफ तो पूरे इलाके में दिन भर राख उड़ती रहती है, वहीं सड़क के बारह बजते रहते हैं, सो अलग. उड़ती राख इस इलाके के लोगों का स्वास्थ्य भी ख़राब कर रही है. जिला प्रदूषण अधिकारी, उपविभागीय अधिकारी (एसडीओ) और तहसीलदार से इस तरफ ध्यान देने की मांग की जा रही है. श्री ताज बाबा दरगाह ट्रस्ट ने न्हाई और ओरिएंटल कंपनी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.
Nagpur: 17 वर्षीय क्रिकेटर की मौत, VCA चयन नहीं होने का जिक्र...
आरक्षण सुधार की मांग को लेकर रैली #NagpurNews #ReservationPolicy #Protest #Rally #MaharashtraNews
Nagpur Central Jail Murder Case: दोषी को उम्रकैद #NagpurNews #CentralJail #Crime #Murder...
राष्ट्र सुरक्षा के समर्थन में मौन पदयात्रा #MaharashtraNews #NationalUnity #Constitution #Youth
Abhijit Dipke का BJP पर बड़ा आरोप | #MaharashtraNews #AbhijitDipke #BJP #AmitShah...
Amravati में सड़क हादसों पर बड़ा एक्शन #AmravatiNews #RoadSafety #TrafficRules #Helmet #FakeHelmet





