Published On : Mon, Jul 28th, 2014

कोराडी : कामठी तालुका की अनेक जलापूर्ति योजनाएं मंजूर

Advertisement


खैरी योजना को महाजेनको की हरी झंडी


तोंडली, भुरमाडी, बोरिधिवारी को मिली प्रशासकीय मंजूरी

कोराडी

mhajenko
कामठी तहसील के चिखली, तरोड़ी बु., बिडगांव, पांढुर्णा व परसाड जलापूर्ति योजनाओं को जि. प. के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने तकनीकी रूप से मंजूरी दे दी है. यह मंजूरी राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल कार्यक्रम के अंतर्गत दी गई है. यह जानकारी महाराष्ट्र जीवन प्राधिकरण कार्यालय में आयोजित सभा में जि.प. के कार्यकारी अभियंता एस.एस. गह्वानकर ने दी.

राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न जलापूर्ति योजनाओं की संयुक्त बैठक विधायक चंद्रशेखर बावनकुले की प्रमुख उपस्थिति में आयोजित की गई थी. सभा में महाराष्ट्र जीवन प्राधिकरण के कार्यकारी अभियंता और भूजल सर्वेक्षण व विकास यंत्रणा के वरिष्ठ भूवैज्ञानिक उपस्थित थे. उन्होंने राष्ट्रीय पेयजल योजना के अंतर्गत किए गए घटिया कामों पर असंतोष व्यक्त किया. हाल में ही राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल योजना के अंतर्गत मौदा तहसील की तोंडली, मुरमाडी, बोरिधिवारी जलापूर्ति योजना को राज्य सरकार ने प्रशासकीय मान्यता दी गई है. तोंडली हेतु 33,13,960 रू, मुरमाडी हेतु 20,75,570 रु. व बोरिधिवारी हेतु 30,87,357 रु. का बजट मंजूर किया गया है.

उधर, महाजेनको ने सी.एस.आर. योजना के अंतर्गत खैरी (ता.कामठी) जलापूर्ति योजना को मंजूरी दे दी है. 1 करोड़ 14 लाख की धनराशि महाजेनको जीवन प्राधिकरण को देगा व एम.जे.पी. योजना को पूरा करेगा.
म्हसाला योजना के एस्टीमेट को इस हफ्ते अंतिम रूप दे दिया जाएगा. रनाला-येरखेड़ा का राष्ट्रीय पेयजल योजना का प्रारूप अंतिम प्रक्रिया में है. जि.प. पेरी अर्बन ग्रामों में तरोड़ी खुर्द, म्हसाला, बिडगांव, पावनगांव, गिलगांव, खसाला, पांजरा को शामिल किया गया है.

Advertisement

दूसरी ओर जि.प. और म.जि.प्रा. के अंतर्गत पेरी अर्बन गांवों में खटली, पीपला, रनाला, कापसी खुर्द, येरखेड़ा, बेसा, बेलतरोड़ी, घोगली, गोण्हींसिम, बहादुरा को भी शामिल किया गया है. जलस्वराज्य – 2 योजना के अंतर्गत नागपुर से 22, कामठी से 12, मौदा से 22 प्रस्ताव जि.प. को विधायक बावनकुले द्वारा दिए गए हैं. सभा में म.जि.प्रा. के अधीक्षक अभियंता चव्हाण, कार्यकारी अभियंता वी. टाकलीकर, एम.एम. मैदमवार, जि.प. के कार्यकारी अभियंता एस.एस. गव्हाणकर व अन्य अधिकारी उपस्थित थे.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.