Published On : Mon, Jul 28th, 2014

कलमेश्वर : पेड़ से जा भिड़ा दुपहिया वाहन, 1 मृत

Advertisement


कलमेश्वर

satish deshmukhकलमेश्वर ग्रामीण रुग्णालय के सामने कल रात करीब 10:30 बजे दुपहिया वाहन के एक पेड़ से टकराने से दुपहिया सवार की मौत हो गई. मृतक का नाम कोहली जि. नागपुर निवासी सतीश श्रीकांत देशमुख (32) बताया गया है.

नियंत्रण छूटा और मौत ने दबोचा
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक का वाड़ी (नागपुर) में ट्रांसपोर्ट का व्यवसाय है. रविवार को कलमेश्वर में साप्ताहिक बाजार होने के कारण सतीश सब्जी-भाजी खरीदने के लिए बाजार में आया था. सब्जी-भाजी खरीदी कर रात 10:15 बजे के करीब वह अपने दुपहिया वाहन क्र. एम.एच. 31 डी.एक्स.7057 से कोहली जा रहा था. तभी कलमेश्वर-काटोल रोड के ग्रामीण रुग्णालय के सामने अचानक सतीश का गाड़ी पर से नियंत्रण छूट गया और वह एक इमली के पेड़ से जा भिड़ी.

Gold Rate
June 27 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 43,800 /-
Gold 22 KT ₹ 1,33,400 /-
Silver/Kg ₹ 2,24,300/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

जानलेवा इमली का पेड़
इस दुर्घटना में मृतक के सिर पर जबरदस्त चोट आई. उसे तुरंत कलमेश्वर ग्रामीण रुग्णालय में भर्ती कराया गया, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई. मृतक 2 बच्चों का पिता था. उसकी अचानक मौत से गांव में शोक का वातावरण है. कलमेश्वर ग्रामीण रुग्णालय में मृतक का पोस्टमार्टम कर शव उसके रिश्तेदारों को सौंप दिया गया. यही इमली का पेड़ अब तक अनेक दुर्घटनाओं का कारण बनता रहा है. इस वजह से इस पेड़ को काटने की मांग नागरिक कर रहे है. कलमेश्वर पुलिस आगे की जांच कर रही है.

Advertisement
Advertisement
नागपुर में आधी रात घर में घुसकर युवती से लूट #nagpurnews #crime #accusedarrested #newsupdate #news

नागपुर में आधी रात घर में घुसकर युवती से लूट #nagpurnews #crime...

मात्र 10 मिनट में 10 लाख के मोबाइल फोन चोरी कर हुआ फरार #nagpurnews #crime #stolen #mobile #news

मात्र 10 मिनट में 10 लाख के मोबाइल फोन चोरी कर हुआ...

NAGPUR TODAY | TOP - 10 NEWS | 27 JUNE 2026 #newsupdate  #maharashtranews #maharashtra #top #top10

NAGPUR TODAY | TOP - 10 NEWS | 27 JUNE 2026 #newsupdate...

नागपुर में देह व्यापार का भंडाफोड़ #nagpurnews #Crime #prostitute #NewsUpdate #latestnews

नागपुर में देह व्यापार का भंडाफोड़ #nagpurnews #Crime #prostitute #NewsUpdate #latestnews

नागपुर के प्रतापनगर में खड़ी दो गाड़ियों में लगाई आग #nagpurnews #NewsUpdate #Crime #LatestNews

नागपुर के प्रतापनगर में खड़ी दो गाड़ियों में लगाई आग #nagpurnews #NewsUpdate...

नागपुर मनपा का 5200 करोड़ का बजट #nagpurnews #nmc #budget #newsupdate #nagpur #latestnews

नागपुर मनपा का 5200 करोड़ का बजट #nagpurnews #nmc #budget #newsupdate #nagpur...

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges