उमरखेड़ : पहला शब्द मराठी विश्व साहित्य सम्मेलन बैंकॉक में, प्रा. कालबांडे बने अध्यक्ष
Advertisement
उमरखेड़
बैंकॉक (थाइलैंड) में होने वाले पहले शब्द मराठी विश्व साहित्य सम्मेलन का अध्यक्ष यवतमाल जिले के प्रबोधनकार और साहित्यकार प्रा. अनिल कालबांडे को चुना गया है. वे कल पहली मई को बैंकॉक रवाना होंगे. 2 से 7 मई तक बैंकॉक में पहला शब्द मराठी विश्व साहित्य सम्मेलन स्थानीय इंडिया थाइ चेंबर आॅफ कॉमर्स में आयोजित किया गया है. सम्मेलन में महाराष्ट्र से दो सौ साहित्यकार, विचारक, कवि, लेखक और नाटककार भाग ले रहे हैं.