पुसला-उराड मार्ग पर हुई भीषण दुर्घटना
वरुड
शेंदुरजनाघाट पुलिस स्टेशन के अंतर्गत ग्राम पुसला के निकट तेज रफ़्तार से आ रही एक अनियंत्रित एस.टी. बस ने एक दुपहिया को उड़ा दिया. आज सुबह 10:15 बजे के करीब पुसला से उराड मार्ग पर घटी इस घटना में दुपहिया पर सवार दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुसला निवासी बाबाराव गोमजी डोंगरे (45) व बालकृष्ण नारायण सांभारे (60) सुबह करीब 10 बजे पुलसा से दुपहिया क्रमांक एम.एच. 27 वी. 3381 से सावंगी जा रहे थे. इसी दौरान सामने से तेज रफ़्तार से आ रही काटोल – शेंदुरजनाघाट एस.टी. बस क्र. एम.एच. 20 डी 9214 ने दुपहिया को जोरदार टक्कर मार दी. इस घटना में बालकृष्ण नारायण सांभारे की घटनास्थल पर ही मौत हो गई तथा दुपहिया चालक बाबाराव गोमाजी डोंगरे गंभीर रूप से जख्मी हो गए. उसे वरुड के ग्रामीण रुग्णालय में भर्ती किया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी भी मौत हो गई.
इस घटना की शिकायत पुसला निवासी निलेश बालकृष्ण सांभारे (27) ने शेंदुरजनाघाट पुलिस स्टेशन में की. पुलिस ने आरोपी एस.टी. बस चालक नेहारे के खिलाफ भादवि की धारा 279, 304 के तहत मामला दर्ज किया है. आगे की जांच थानेदार प्रल्हाद काटकर के मार्गदर्शन में हे.कॉ. सुभाष आढावु, संजय मावले, सुशील गुल्हाणे, निलेश नेवारे, लक्ष्मण साने, प्रदीप खेरडे आदि कर रहे हैं.
नागपुर में MD ड्रग्स पर पुलिस का बड़ा एक्शन #nagpurnews #md #drugs...
होटल हेरिटेज में हाई-प्रोफाइल पार्टी पर छापा #nagpurnews #crime #hukka #newsupdate #avaidh
वाठोडा में पुलिस बनकर ठगी ! #nagpurnews #crime #police #latestnews #fraud
स्मार्ट मीटर के खिलाफ प्रहार का आंदोलन #maharashtranews #smartmeter #andolan #electricitybill
1.53 करोड़ की शिवशाही बस बरामद #maharashtranews #crime #latestnews #accusedarrested #shivshahi #bus
Sehat ki baat - Nitin Shinde Episode - 7









