Published On : Fri, Jun 20th, 2014

रामटेक में डाले गए 44 फीसदी वोट

Advertisement


रामटेक

ashish jaiswal
महाराष्ट्र विधान परिषद के नागपुर विभागीय स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए आज रामटेक और पवनी (देवलापार) में 44 प्रतिशत मतदान हुआ. स्नातकों के इस चुनाव में रामटेक परिसर में 1655 मतदाताओं में से 728 मतदाताओं ने वोट डाले, जबकि पवनी (देवलापार) में 225 मतदाताओं में से 99 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया.
इस चुनाव के लिए रामटेक में 2 और पवनी में एक बूथ बनाया गया था.

रामटेक में तहसील कार्यालय में जबकि पवनी में जिला परिषद उच्च प्राथमिक शाला में मतदान केंद्र थे, जहां सुबह 8 से शाम 4 बजे तक वोट डाले गए. कुछ मतदाताओं के नाम अन्य जिले में दर्ज होने के कारण वे वोट डालने से वंचित रह गए. उपविभागीय अधिकारी राम जोशी की देखरेख में तहसीलदार प्रशांत पाटिल और नायब तहसीलदार प्रशांत गड्डम ने चुनावी प्रक्रिया निपटाई.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.