Published On : Fri, Apr 4th, 2014

सोनिया-पवार-चौहान की कल लाखनी में संयुक्त जनसभा

Advertisement

सोनिया-पवार-चौहान की कल लाखनी में संयुक्त जनसभा

भंडारा: भंडारा गोंदिया संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस, राष्ट्रवादी कांग्रेस, पीरिपा गठबंधन प्रत्याशी प्रफुल पटेल के प्रचार के लिए यूपीए तथा कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गाँधी शनिवार 5 अप्रैल को दोपहर ३ बजकर ४० मिनट पर लाखनी मे जनसभा को संबोधित करेगी | लाखनी के निर्धनराव पाटिल वाघाये कला, वाणिज्य एवम् विज्ञान महाविद्यालय परिसर मे आयोजित जनसभा के लिए भव्य तैयारियों को अंजाम दिया जा रहा है | सूत्रों के अनुसार जनसभा मे 1 लाख से ज्यादा लोगों के आने की उम्मीद है |

sonia-gandhi

प्रशासकीय सूत्रों के अनुसार सोनिया गाँधी दोपहर ३ बजे छत्तीसगढ़ के रायपुर से विशेष विमान द्वारा नागपुर पहुचेंगी | वहां से वह हेलीकाप्टर से भंडारा जिले की लाखनी तहसील में एन पि डब्लू कॉलेज के भव्य मैदान में पहुँच कर केंद्रीय मंत्री प्रफुल पटेल के लिए जनसभा को संबोधित करेंगी | शनिवार की हि शाम सोनिया नागपुर के कलामना चिकली मार्किट ग्राउंड पहुँच कर नागपुर से काग्रेस प्रत्याशी विलास मुत्तेमवार के लिए भी जनसभा को संबोधित करेंगी | सोनिया गाँधी के अलावा राष्ट्रवादी कांग्रेस के नेता शरद पवार और राज्य के मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चौहान भी लाखनी में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे |

लाखनी में सुरक्षा चाकचौबंद

Advertisement

लाखनी में सोनिया गाँधी की सभा को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम किये गए हैं | सरकारी नुमाइंदे दो दिन से ही लाखनी में डेरा डाले हुए हैं | एनसीपी के वरिष्ठ नेता विधायक राजेंद्र जैन, भंडारा सहकारी बैंक के अध्यक्ष सुनील फुंडे, कांग्रेस के नेता सेवक वाघाये, जिया पटेल के साथ साथ सुरक्षा एजेंसियां भी तैनात हैं | भंडारा के एसपी कैलाश कणसे, जिलाधिकारी एवम निर्वाचन अधिकारी डॉ. माधवी खोडे, स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप के आईजी मिश्रा, आईजी रॉय, स्पेशल ब्रांच मुंबई के अधिकारी के साथ गोंदिया, गडचिरोली एवम नागपुर के आला अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया |

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.