Published On : Fri, Apr 4th, 2014

मेघे ने केलझर, सेलू, सिंदी ( रेलवे ), हिंगणी में पदयात्रा की

Advertisement

 

सागर मेघे

सागर मेघे

कांग्रेस-राकांपा गठबंधन के वर्धा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के उम्मीदवार सागर मेघे के प्रचारार्थ केलझर, सेलू , सिंधी (रेलवे) में भव्य पदयात्रा निकाली गई। दोपहर की तपती धूप में निकली पदयात्रा में भारी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित थे।

प्रारम्भ में सागर मेघे ने केलझर के सुप्रसिद्ध गणपति का दर्शन किया। एक मराठी न्यूज़ चैनल से बातचीत में श्री मेघे ने

विकास कार्यों  तथा महिला व युवाओं के लिए बनाई गई विकास योजनाओं की जानकारी दी। इस अवसर पर सागर मेघे ने कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन भी किया तथा 10 अप्रैल को होने वाले चुनाव में बड़ी संख्या से मतदान करने का आवाहन किया।

Sagar-Meghe

Advertisement

पदयात्रा में हिंगणघाट के पूर्व विधायक राजूभाऊ तिमांडे, शेखर शेंडे, पंकज भोयर, राष्ट्रवादी कांग्रेस के सुनील राऊत आदि पदाधिकारी तथा सरपंच, पंचायत सदस्य उपस्थित थे। पदयात्रा 2 घंटे चली।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.