20-25 की उम्र के थे लुटेरे
लुटेरों ने पहना था काली टी-शर्ट, काली पतलून और मुह पे बाँधा था रुमाल
सारखणी
व्यापारी के गले पर तलवार रख कर साढ़े तीन लाख रूपए लूटने की घटना सारखणी तालुका के दहेली गांव की पास हुईं. नीलेश कृषि सेवा केंद्र के व्यापारी रुपेश प्रकाश जायसवाल और जवाहर जयसवाल रोज़ की तरह अपनी दुपहिया पर सवार होकर सारखणी से देहली गांव की तरफ जा रहे थे जब देहली गांव के पास ही अज्ञात लूटेरों ने दोनों को रोका और जबरन सड़क के किनारे ले गए. पहले तो लूटेरों ने दोनों के मोबाइल छीने ओर स्विट्च्ड ऑफ़ कर दिया. इसके बाद लूटेरों ने इनकी दुपहिया के दोनों टायर की हवा नीकाल दी. लूटेरों ने खुदको सेफ करने क़े बाद रुपेश जायसवाल क़े हाँथ से बैग छीनने क़ी कोशिष की. बैग में साढ़े तीन लाख रूपए थे. रुपेश जायसवाल ने जब विरोध किया तो लुटेरों ने धारदार हथियार नीकाले औऱ ज़ान से मारने की धमकी देकर बैग छीन ली. बैग हाँथ में आने के बाद लुटेरों में से एक ने रुपेश जायसवाल पर तलवार से वार किया जिसमे रुपेश जायसवाल घायल हो गए हैं. लुटेरे पैसों से भरा बैग और दो सैमसंग की मोबाइल फोन साहित 3 लाख 90 हज़ार का माल लेकर रफ़ुचक्कर हो गए.
जानकारी के मुताबिक़ लुटेरे स्वीफ्ट कंपनी क़ी गाड़ी नम्बर एम एच – 21 में सवार हो आए थे. घटना से व्यापारियों में डर का वातावरण निर्माण हो गया है. पुलिस ने अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरु कर दी है.
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY
नाबालिग छात्रा से किया दुष्कर्म .. #nagpurnews #crime #newsupdate
कार का शीशा तोड़ 5 लाख चोरी; दिनदहाड़े बॅगलिफ्टिंग.. #nagpurnews #latestnews #crime
GANGA-JAMUNA इलाके में युवक से चाकू की नोक पर 25 हजार की...
मोमिनपुरा में पुराने विवाद पर युवक पर जानलेवा हमला.. #nagpurnews #Crime #LatestNews
शादी नहीं होने के तनाव में युवक ने दी जान.. #nagpurnews #LatestNews...










