Published On : Sat, Jun 7th, 2014

वरोरा : डिलिवरी के लिए भर्ती महिला से नकली डॉक्टर पैसे लेकर चम्पत

Advertisement


उपजिला रुग्णालय में पहुंचा नकली डॉक्टर

वरोरा

warora-rugnaalay

आजतक नकली पुलिस, नकली एजेंट और नकली वनाधिकारी के किस्से तो कई सुने होंगे लेकिन उपजिला रुग्णालय में नकली डॉक्टर आता है और मरीज़ से पैसे लेकर चम्पत हो जाता है ऐसी घटना शायद पहली बार घटी हो. वरोरा उपजिला रुग्णालय में ऐसी घटना घाटी जिसमे नकली डॉक्टर डिलिवरी के लिए भर्ती महिला से पैसे लेकर फरार हो गया.

जानकारी के मुताबिक़ एक शख्स दोपहर के वक्त खुदको डॉक्टर बताते हुए अस्पताल में दाखिल हुआ. वहाँ मौजूद नर्स को जानकारी दी की वो बाहर से स्पेशल विजिट के लिए आया है. अस्पताल में एक भी वैद्यकीय अधिकारी या अधीक्षक नहीं होने के कारण उसने सीधे प्रसूति विभाग में प्रवेश किया और और महिलाओं की जाँच भी की. उनमे से एक महिला से इलाज के लिए पैसे लगने की बात कहकर पैसे लिए और चम्पत हो गया. चौकाने वाली बात ये है की किसी भी परिचारिका या अस्पताल कर्मचारी ने उच्चाधिकारियों को जानकारी देना ज़रूरी नहीं समझा की कोई डॉक्टर बाहर से जाँच के लिए आया है. अस्पताल प्रशासन की लापरवाही से ही ये घटना हुई है इसमें कोई दो राय नहीं है.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.