वरोरा
वरोरा के करीब पावना में अपने ससुराल में एक शख्स ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. राजू विनायक नन्नावरे (25) रा. पेवरा (दिंडोडा) मृतक का नाम है. घटना शनिवार दोपहर डेढ़ बजे के आसपास घटी.
मिली जानकारी के मुताबिक़ विनायक नन्नावरे अपनी पत्नी के साथ अपने ससुराल गया था. शनिवार दोपहर पत्नी पड़ोस में टीवी देखने गई थी और विनायक नन्नावरे उसे खोजते हुए पड़ोस में पहुंचा और उसे लेकर घर आया. इसी कारण दोनों के बीच विवाद हुआ और विनायक नन्नावरे ने पत्नी के दूसरे कमरे में जाने के बाद फांसी लगा ली. कुछ समय बाद जब पत्नी ने खाने के लिए उसे आवाज़ दी तो कोई प्रतिसाद नहीं मिलने पर वो कमरे गई और विनायक नन्नावरे के शव को पंखे से लटका पाया. पुलिस ने पंचनामा कर मामला दर्ज़ कर लिया है और जांच कर रही है.

Representational Pic
Amravati Flood News | बाढ़ प्रभावित इलाकों का सांसद अमर काले ने...
बारिश से बढ़ा चारा, चरवाहों को बड़ी राहत #maharashtranews #nashik #newsupdate #maharashtra
इलाज या लापरवाही? गर्भवती और गर्भस्थ शिशु की मौत #NagpurNews #Hospital #MedicalNegligence...
Kanhan River Mystery | नदी में मिला महिला का शव #NagpurNews #Kanhan...
Nagpur Spa Raid | स्पा की आड़ में देह व्यापार का भंडाफोड़...
भीमा नदी उफान पर, खेतों में घुसा पानी #maharashtranews #solapur #newsupdate #maharashtra



