Published On : Fri, Aug 29th, 2014

रामटेक (नागपुर) : दुर्घटना के बाद युवक बाइक समेत नहर में बहा

Advertisement


नगरधन के समीप हादसा, पीछे बैठा साथी गंभीर जख्मी


रामटेक (नागपुर)

तालुका में नगरधन के पास हुई एक दुर्घटना में एक़ बाइक सवार युवक बाइक सहित पेंच की नहर में बह गया, जबकि बाइक में पीछे बैठा युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. यह दुर्घटना कल शाम करीब साढ़े चार बजे की है. मृतक का नाम विष्णु शेगोराव सलामे (25) बताया गया है. जख्मी युवक गणेश रामचंद्र भलावी (28) को कामठी के एक निजी अस्पताल में भरती किया गया है.

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रामटेक तालुका के नवेगांव बेलदा निवासी विष्णु व गणेश किसी काम से बेलदा से रामटेक आए थे. रामटेक से काम निपटाकर नगरधन के रास्ते चाचेर जाने के लिए दोनों निकले. रामटेक-मौदा मार्ग पर नगरधन के निकट पेंच बार्इं नहर की लोहे की दीवार से इनकी बाइक क्रमांक एमएच 40-2986 जोर से टकराई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि टकराने के बाद बाइक पीछे की तरफ उछली और पानी के तेज प्रवाह में गिर गई.

टक्कर की आवाज सुन आसपास खेतों में काम कर रहे किसान और मजदूर घटनास्थल की तरफ दौड़े. मगर कोई साधन उपलब्ध नहीं होने के कारण कोई कुछ कर नहीं पाया. सबके सामने ही विष्णु बाइक के साथ तेज धार में बह गया. लेकिन गणेश लोहे की दीवार में फंस गया था. लोगों ने गंभीर जख्मी अवस्था में उसे बाहर निकाला. दुर्घटना की सूचना पुलिस को दी गई. रामटेक पुलिस ने मामला दर्ज किया है. जांच जारी है.

Gold Rate
June 09 2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 152,700 /-
Gold 22 KT ₹ 1,41,600 /-
Silver/Kg ₹ 2,43,900/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above
Representational Pic

Representational Pic

Advertisement
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY

LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY

नाबालिग छात्रा से किया दुष्कर्म .. #nagpurnews #crime #newsupdate

नाबालिग छात्रा से किया दुष्कर्म .. #nagpurnews #crime #newsupdate

कार का शीशा तोड़ 5 लाख चोरी; दिनदहाड़े बॅगलिफ्टिंग.. #nagpurnews #latestnews #crime

कार का शीशा तोड़ 5 लाख चोरी; दिनदहाड़े बॅगलिफ्टिंग.. #nagpurnews #latestnews #crime

GANGA-JAMUNA इलाके में युवक से चाकू की नोक पर 25 हजार की लूट.. #nagpurnews #Crime #LatestNews

GANGA-JAMUNA इलाके में युवक से चाकू की नोक पर 25 हजार की...

मोमिनपुरा में पुराने विवाद पर युवक पर जानलेवा हमला.. #nagpurnews #Crime #LatestNews

मोमिनपुरा में पुराने विवाद पर युवक पर जानलेवा हमला.. #nagpurnews #Crime #LatestNews

शादी नहीं होने के तनाव में युवक ने दी जान.. #nagpurnews #LatestNews #sucides

शादी नहीं होने के तनाव में युवक ने दी जान.. #nagpurnews #LatestNews...

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges