खामगांव.
घर में घुसकर छेडछाड करने का अपमान सहन न कर पाने के कारन 16 वर्षीय युवती ने अपने ही शरीर पर मिट्टी का तेल डालकर खुदको आग लगा ली ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मेहकार तहसील के देऊलगांवसाकर्शा निवासी कोमल शिक्षानंद वानखडे (16) के ही गांव में रहनेवाले उमेश सिद्धार्थ वानखडे ने ४ अप्रैल की रात को कोमल के घर में घुसकर उसके साथ छेडछाड की थी। यह अपमान सहन न कर पाने और समाज मे बदनामी के डर से कोमल ने आत्महत्या जैसा कदम उठाया। कोमल 68 प्रतिशद जल चुकी थी। उसे इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में दाखील किया गया था जहाँ वो ज़िन्दगी और मौत के बीच लड़ रही थी। आखिर 10 अप्रैल को उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।15 अप्रैल को कोमल के पिता शिक्षानंद वानखड़े ने जानेफल पुलिस थाने में आरोपी युवक उमेश वानखेड़े के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज़ कराइ थी ।
पुलिस ने आरोपी उमेश सिद्धार्थ वानखडे (20) के खिलाफ भांदवी की धारा 452,354,306 के तहत मामला दर्ज किया है।
गोदाम का दरवाजा तोड़कर डेढ़ लाख का वायर साफ #nagpurnews #nagpur #crimenews
गर्भपात और कामोत्तेजक दवाइयों की बिना लाइसेंस बिक्री का आरोप #nagpurnews #news
25 हजार रुपए की रिश्वत लेते भूमापक रंगेहाथ गिरफ्तार #vidarbhanews #nagpur #newsupdate...
त्योहारों को लेकर अकोला प्रशासन अलर्ट, तैयारी तेज #vidarbhanews #akola #newsupdate #vidarbha...
बावनकुले ने छात्रों संग थामा तिरंगा, निकाली रैली #vidarbhanews #nagpur #newsupdate #vidarbha
किसानों के जमीन अधिकारों पर सरकार का बड़ा फैसला #maharashtranews #pune #newsupdate...





