Published On : Thu, Apr 17th, 2014

उमरखेड़ में आज मतदान

Advertisement


राज्य
में लोकसभा चुनाव का दूसरा चरण आज  

electionउमरखेड़.
हिंगोली लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के तहत आनेवाले विदर्भ के उमरखेड़ विधानसभा क्षेत्र में कल वोट डाले जाएंगे. 216 गांवों वाले उमरखेड़ विधानसभा क्षेत्र में 2 लाख 73 हजार मतदाता हैं, जो कल 17 अप्रैल को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे. राज्य में कल दूसरे चरण के लिए मतदान होगा. अतिसंवेदनशील घोषित कुरली गांव में पुलिस का अतिरिक्त बंदोबस्त किया गया है.

उमरखेड़ विधानसभा क्षेत्र के सहायक निर्वाचन अधिकारी राजेश पारनाईक ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र में कुल 307 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जबकि उमरखेड़ शहर में 24 मतदान केंद्र होंगे. शहर में करीब 32 हजार मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे. उन्होंने बताया कि जहां चुनाव कार्य संपन्न कराने के लिए इस क्षेत्र से बाहर के कर्मचारी आए हैं, वहीं पुलिस बल गोवा, लातूर, नासिक और यवतमाल शहर से आया है. अलावा इसके एसआरपी की दो कंपनियां भी बंदोबस्त में लगी हैं.

Gold Rate
Sept 29,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 47,300 /-
Gold 22 KT ₹ 1,36,5700 /-
Silver/Kg ₹ 2,22,300/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

कुरली में गोवा पुलिस

यहां यह उल्लेखनीय है कि कुरली सहित 9 संवेदनशील केंद्रों में गोवा पुलिस को तैनात किया गया है. सभी 9 संवेदनशील केंद्रों में वीडियो शूटिंग की व्यवस्था की गई है. बाहर से आए राजस्व और अन्य कर्मचारियों की संख्या 1228 है, जबकि पुलिस कर्मचारियों की संख्या 432 है.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.