Published On : Sat, Jul 5th, 2014

मौदा : पैसों के विवाद में युवक की हत्या

Advertisement


मौदा

मौदा पुलिस स्टेशन की हद में दिघोरी (काले) गांव में खाद के पैसों के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में एक युवक की हत्या कर दी गई. मामले में तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है.

मृतक बंडू ताराचंद ढोबले (35) बताया गया है. गांव में ही मुकेश रोहतकर की खाद की दकान हैं. मृतक बंडू के ऊपर खाद का दो लाख क़र्ज़ था जिसको लेकर बंडू और मुकेश के बीच विवाद हुआ. घटना की रोज़ मुकेश अपनी दुपहिए से नागपूर से दिघोरी की ओर जा रहा था जब उसका पीछा कर रहे मुकेश, राजहंस चौधरी, संदीप चौधरी ने बंडू को पीछे से टक्कर मार दी और बंडू गिर पड़ा और जान बचाकर भागने लगेगा. तीनों ने बंडू पर धारदार हथियारों से वार किया और उसे मौत के घाट उतार दिया.

पुलिस घटना का पता चलते ही घटनास्थल पहुंची और पंचनामा कर आरोपीयों की तलाश शुरू कर दी. तीन घंटे के भीतर पोलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया.

Representational Pic

Representational Pic

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.