Published On : Sat, Jul 5th, 2014

गोंदिया : जेवरात चमकाने का झांसा देकर आभूषण उड़ाए

Advertisement


गोंदिया

एक बार फिर दो अज्ञात लुटेरों ने आभूषण साफ करने का झांसा देकर एक महिला के 50 हजार के आभूषणों पर दिनदहाड़े हाथ साफ कर दिया. यह घटना गंगाझरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम दाडेगांव परिसर में 4 जुलाई को दोपहर12 बजे के दौरान घटी. ठगी का शिकार श्रीमती कल्पना देवीदास नेवारे (28) की शिकायत पर पुलिस ने दो अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज किया है.

इसके पूर्व भी जेवरात साफ करने के बहाने आभूषणों पर हाथ साफ करने की घटनाएं घटित हो चुकी हैं, लेकिन महिलाएं विश्वास कर लुटेरों को अपने आभूषण चमकाने के लिए दे ही देती हैं और ठगी का शिकार बन जाती है.

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 2 अज्ञात व्यक्ति दांडेगांव परिसर में दाखिल हुए तथा फरियादी महिला के कान और अंगुली में पहले जेवरात को मुफ्त में साफ करने का झांसा दिया. महिला ने दोनों पर भरोसा कर अपनी 1 सोने की अंगूठी और कान की लटकन मिलाकर कुल 50 हजार के जेवरात ठगों को दे दिए. लुटेरों ने महिला के जेवरात को एक स्टील के डिब्बे में केमिकल डालकर रखा और उन्हें दे दिया. साथ ही कहा, आधा घंटा बाद सादे पानी से जेवरात को साफ कर लेना.

महिला ने आधे घंटे बाद सादे पानी से जेवरात साफ करने के लिए डिब्बा खोला तो उसमें कोई जेवरात थे ही नहीं. तब महिला को लगा कि वह तो ठग ली गई है. महिला ने कोतवाली थाना पहुंचकर मामला दर्ज करवाया. मामले की आगे की जांच पुलिस हवलदार जांभुलकर कर रहे हैं.

Representational pic

Representational pic

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.