Published On : Tue, Jul 15th, 2014

मूल : सड़कें बनीं गिट्टीखदान, मरम्मत हुई जरूरी

Advertisement


मूल तालुका के रास्तों के हैं बुरे हाल


मूल

मूल तालुका के मारोडा-उश्राला-भादुर्णा-पेटगांव तक का 11 किलोमीटर का रास्ता बहुत ही खराब हो गया है. जगह-जगह से गिट्टी उखड़ गई है. इन गांवों के नागरिकों और बच्चों के स्कूल आने-जाने का एक यही शॉर्ट कट रास्ता है. इन गांवों के परेशान नागरिकों ने तुरंत रास्ते की मरम्मत की मांग की है. उसी तरह शिवापुर रास्ते का पुल की मरम्मत भी जरूरी हो गई है. यह बारमाही रास्ता है और कई सालों से इस रास्ते का डामरीकरण नहीं हुआ है. पूरी सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे पड़ गए हैं. रास्ते की गिट्टी उखड़ गई है और सड़क गिट्टीखदान नजर आने लगी है. ये सड़क जिला परिषद के लोकनिर्माण विभाग के अधिकार क्षेत्र में है.

खराब तो राजोली से नवेगांव-आलेवाही मार्ग भी हो गया है. उसकी हालत भी कोई बहुत अच्छी नहीं है. उखड़ी हुई गिट्टी और सड़क पर पड़े गड्ढों के बीच से वाहन चालकों को किसी तरह बचते-बचाते गुजरना पड़ता है. इस रास्ते की दुरुस्ती की मांग भी नागरिकों ने की है.

File pic

File pic

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.