Published On : Tue, Jul 15th, 2014

गोंदिया : पटेल महाविद्यालय में विश्व जनसंख्या दिवस संपन्न

Advertisement


गोंदिया

powar samaj
स्थानिय मनोहर भाई पटेल कला वाणिज्य एवं विज्ञान महाविद्यालय सालेकसा में प्रचार्य डॉ. हरिनारायण चौरसीया के मार्गदर्शन में निरंतर प्रौढ शिक्षण विभाग द्वारा विश्व जनसंख्या दिवस मनाया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रा. डॉ. बी.के. जैन ने किया. तथा प्रमुख वक्ता के रूप में प्रा. जय कटरे जगत महाविद्यालय गोरेगांव उपस्थित थे. उन्हानें ने अपने विचार विमश करते हुये कहा कि विश्व में बढ़ती जनसं या चिंता का विषय है. अपने अध्यक्षीय व्या यान में डॉ. जैन ने जनसंख्या वृद्धि को आज भी बड़ी समस्या बतलाई.

इस अवसर पर डॉ. गोपाल हलमारे, प्रा. बी.एन. साखरे, प्रा. आश्वीन खांडेकर उपस्थित थे. इस अवसर पर निबंध स्पर्धा का आयोजन किया गया जिसमें अनेक विद्यार्थीयों ने हिस्सा लिया. साथ ही माहिती फलक के द्वारा जनसं या से संबधीत महत्तपूर्ण जानकारीयों से विद्यार्थीयों को अवगत कराया गया. कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु वैशाली तुरकर, देवेंद्र फरदे, ज्योती पारधी, साधना परिहार, नेहा नागपुरे तथा महाविद्यालय के समस्यत प्रा. शिक्षक कर्मचारियों ने योगदान प्रदान किया. कार्यक्रम की प्रस्तावना प्रा. ममता पालेवार तथा आभार प्रदर्शन डॉ. उमावती पवार ने किया.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.