भिवापुर में स्थिति शांत, ससुर को फंसाने कार्रवाई को दिया अंजाम
भिवापुर
डॉ. बाबासाहब आंबेडकर के पुतले की अवमानना के मामले में शनिवार को उमरेड से गिरफ्तार आरोपी राजेश फकीरचंद चांदेकर (35) ने अपना अपराध कबूल कर लिया है. संदेह के आधार पर हिरासत में लिए गए भोयर द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर यह कार्रवाई की गई. आरोपी भोयर का दामाद बताया जाता है. इस बीच, गांव में स्थिति फिलहाल शांतिपूर्ण है, मगर पुलिस अभी भी स्थिति पर कड़ी नजर रखे हुए है.
पत्नी से अनबन
राजेश कलमेश्वर तालुका के वलनी का निवासी है. उसकी पत्नी का मायका उमरेड में है. किन्हीं कारणों से पति-पत्नी के बीच सब-कुछ ठीक नहीं है, जिससे वह अपने मायके में ही रहती है. बताया जाता है कि राजेश का मानना था कि अलगाव उसके ससुर के कारण ही हुआ है. इसीलिए ससुर को सबक सिखाने के उद्देश्य से उसने बाबासाहब के पुतले पर काला रंग डालकर अवमानना की थी. बताया जाता है कि इस घटना में अपने ससुर को फंसाने के लिए ही उसने घटनास्थल पर डायरी, विवाह पत्रिका और अन्य कागजात छोड़ दिया था.
घटना के बाद से छिपा हुआ था मंदिर में
संदेह के आधार पर पुलिस ने उमरेड से भोयर को हिरासत में लिया था. उसके बाद जांच में राजेश का नाम सामने आया था. इसी के बाद पुलिस ने मध्य रात्रि के आसपास उसे श्रीराम सिनेमा के पीछे एक मंदिर से गिरफ्तार किया. पिछले तीन-चार दिन से राजेश उमरेड में रह रहा था और घटना के बाद से मंदिर में छिपा हुआ था. जांच में राजेश ने अपना अपराध कबूल कर लिया.
गुस्सा और रोष
इस बीच, कल दिन भर गांव में तनाव कायम था. आंबेडकरी जनता में अभी भी गुस्सा और रोष व्याप्त है. पुलिस उपविभागीय अधिकारी शंकरसिंह राजपूत, थानेदार मनीष दिवटे, तहसीलदार शीतल यादव आदि ने लोगों को समझा-बुझाकर स्थिति को शांतिपूर्ण बनाने में खूब मेहनत की.

Representational Pic
Nagpur: 17 वर्षीय क्रिकेटर की मौत, VCA चयन नहीं होने का जिक्र...
आरक्षण सुधार की मांग को लेकर रैली #NagpurNews #ReservationPolicy #Protest #Rally #MaharashtraNews
Nagpur Central Jail Murder Case: दोषी को उम्रकैद #NagpurNews #CentralJail #Crime #Murder...
राष्ट्र सुरक्षा के समर्थन में मौन पदयात्रा #MaharashtraNews #NationalUnity #Constitution #Youth
Abhijit Dipke का BJP पर बड़ा आरोप | #MaharashtraNews #AbhijitDipke #BJP #AmitShah...
Amravati में सड़क हादसों पर बड़ा एक्शन #AmravatiNews #RoadSafety #TrafficRules #Helmet #FakeHelmet




