कलमेश्वर
सोमवार की दोपहर को दहेगांव के निकट गुरुनानक इंजीनियरिंग कॉलेज की बस की टक्कर लगने से एक मोटरसाइकिल सवार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.
प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार को दोपहर करीब तीन बजे नागपुर से दहेगांव स्थित गुरुनानक इंजीनियरिंग कॉलेज जा रही बस क्रमांक एमएच 40 वाय 1003 के चालक ने कॉलेज जाने के लिए अचानक बस को मोड़ दिया. इसी बीच कलमेश्वर से नागपुर जा रहे धनराज सोनबा थोराणे (52) की मोटरसाइकिल क्रमांक एमएच 40 बी 4575 बस से टकरा गई. मारोतीनगर वाडी निवासी धनराज की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई. उपरवाही में उसकी 12 एकड़ खेती थी और घटना के समय वह खेत से ही लौट रहा था.
धरमपेठ नागपुर निवासी बस चालक मिलिंद जगन्नाथ गुडदे (40) को खबर लिखे जाने तक गिरफ्तार नहीं किया जा सका था. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को ग्रामीण रुग्णालय पहुंचाया गया. आगे की जांच की जा रही है.

Representational Pic
Nagpur: 17 वर्षीय क्रिकेटर की मौत, VCA चयन नहीं होने का जिक्र...
आरक्षण सुधार की मांग को लेकर रैली #NagpurNews #ReservationPolicy #Protest #Rally #MaharashtraNews
Nagpur Central Jail Murder Case: दोषी को उम्रकैद #NagpurNews #CentralJail #Crime #Murder...
राष्ट्र सुरक्षा के समर्थन में मौन पदयात्रा #MaharashtraNews #NationalUnity #Constitution #Youth
Abhijit Dipke का BJP पर बड़ा आरोप | #MaharashtraNews #AbhijitDipke #BJP #AmitShah...
Amravati में सड़क हादसों पर बड़ा एक्शन #AmravatiNews #RoadSafety #TrafficRules #Helmet #FakeHelmet



