Published On : Sun, Mar 2nd, 2014

भंडारा: खामतालाब पर्यटन विकास काम ४ मार्च को प्रफुल पटेल के हाथो भूमिपूजन

Advertisement


*४ करोड़ ४२ लाख रुपये के लागत से होगा पर्यटन विकास का काम *

D

केंद्र सरकार भंडारा – गोंदिया जिले के पर्यटन विकास के लिए करोडो रूपयों की निधी मंजूर कर के दी है। इस निधी से किए जाने वाले खामतालाब के विकास काम की योजना मंजूर करने में आई है। खामतालाब के विकास काम का भूमिपूजन ४ मार्च दुपहर ४.३० बजे केंद्रीय मंत्री प्रफुल पटेल के हाथो किया जाएगा।

केंद्र सरकार केंद्रीय मंत्री प्रफुल पटेल के प्रयास से भंडारा व गोंदिया जिले के पर्यटन विकास के लिए करोडो रूपयों की निधी उपलब्ध कर के दी। इस निधी से जिले के खामतालाब तथा रावणवाडी में किये जाने वाले विकास काम के योजना के लिए मंजूरी मिली है।

खामतालाब पर्यटन विकास के लिए ४ करोड़ ४२ लाख रुपये मंजूर किए गए है। इस निधी से पर्यटक स्वागत केंद्र, पवेलियन तथा सभागृह, स्वछतागृह, दुकाने, संरक्षण दीवारों का काम तथा चौकीदार केबिन, अंतर्गत परिसर विकास, लॉन, बगीचा तथा जलक्रीड़ा केंद्र, पोच मार्ग, गाड़ियों के लिए पार्किंग तथा पैदल चलने के लिए मार्ग, अंतर्गत तथा परिसर विद्युतीकरण तथा जल – मल नि:सारण का काम किया जायेगा।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.