Published On : Sun, Mar 2nd, 2014

चंद्रपुर में झमाझम, घुग्घुस में पड़े ओले

Advertisement


rainचंद्रपुर / घुग्घुस .

आज शाम ६ बजे शहर में झमाझम बरसात से शहर वासी इधर – उधर भागते नजर आये। सुबह से ही तेज धूप के बीच शाम को अचानक बरसात होने लगी। वही घुग्घुस में मूसलधार बरसात के साथ बेर के आकर के ओले पड़े जिससे किसानो की फसलों के नुकसान की संभावना है।

आज शाम तेज हवा के साथ अचानक ओले पड़ने लगे। ओलो से गेंहू ,चना, अरहर , कपास जैसी रबी की फसलों का नुकसान हुआ है। शाम ६ बजे के दौरान अचानक बिजली की गड़गड़ाहट के बीच मूसलधार बारिश और ओले पड़ने लगे। इस बीच परिसर में बिजली आपूर्ति खंडित हो गई। चंद्रपूर शहर में दिनभर तेज धूप निकली थी। किंतु शाम के समय मौसम ने करवट ली और लगभग १० मिनटों तक जोरदार बरसात के साथ कुछ हिस्सो में ओले भी पड़े।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.