Published On : Tue, Jul 15th, 2014

बल्लारपुर : सफर के दौरान किया चोरों ने 1 लाख के माल पर हांथ साफ़

Advertisement


यात्रियों के नींद में होने का उठाया फायदा

बल्लारपुर

दो अलग अलग सुपरफास्ट ट्रेनों में यात्रियों के नींद में होने का फायदा उठाकर 1 लाख 10 हज़ार के माल पर हांथ साफ़ करने की घटना सामने आई है. कोयंबत्तूर जयपुर एक्सप्रेस से नागपुर के रहने वाले व्हेत्रार पट्टा (76) सफर कर रहे थे. सफर के दौरान व्हेत्रार पट्टा को नींद लग गई और इसीका फायदा उठाकर चोरों ने सोने के गहनों, मोती हार, नई साड़ियों और बाकी सामानों से भरा उनका बैग लेकर चम्पत हो गए.

जानकारी के मुताबिक़ चोर वारंगल, आंध्रप्रदेश में चोरी किया बैग लेकर उतरे. चोरी हुए सामान की कीमत तकरीबन 93 हज़ार बताई गई है. इसी तरह दरभंगा सिकंदराबाद एक्सप्रेस के कोच नं 5, बर्थ क्रमांक 49 पर सुंदरगढ़, ओडिशा निवासी सरोज कुमार बेहरा सफर कर रहे थे और सफर के दौरान सोए बेहरा के नींद मे होने का फायदा चोरों ने उठाया और पैसे, कैमरा व कपड़ों सहित 17 हज़ार रूपए के साम से भरी बैग लेकर चोर बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर उतरकर नौ दो ग्यारह हो गए. दोनों मामलों की शिकायत यात्रियों ने बल्लारशाह जी आर पी रेल्वे पुलिस स्टेशन में की. पुलिस जांच कर रही है.

Representational pic

Representational pic

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.