Published On : Tue, Jul 15th, 2014

चंद्रपुर : कर वसूली में अनियमितता, अधीक्षक सस्पेंड

Advertisement


चंद्रपुर मनपा के आयुक्त की बड़ी कार्रवाई


चंद्रपुर

chandrapur mahanagar palika
स्थानीय मनपा आयुक्त सुधीर शंभरकर ने मनपा कर विभाग के प्रमुख एस. एस. बेग को संपत्ति कर की वसूली में अनियमितता बरतने के आरोप में आज 15 जुलाई को सस्पेंड कर दिया. आयुक्त की इस कार्रवाई से कर्मचारियों में डर व्याप्त है. यह कार्रवाई कर चोरी करने वाले लोगों के लिए भी एक सबक होगी. उम्मीद की जा रही है कि बेग पर हुई कार्रवाई से अन्य कर्मचारी नियमानुसार काम करने लगेंगे.

9 मुद्दों पर संतोषजनक जवाब नहीं
मामला शहर के सुप्रसिद्ध डॉ़ कुबेर मनोहरराव कोतपल्लीवार के भानापेठ वार्ड स्थित 100 बेड के श्री साई डिवाइन क्यूअर मल्टीस्पेशालिटी हॉस्पीटल का है. दरअसल, अस्पताल के विज्ञापन के एक पर्चे के संबंध में आयुक्त शंभरकर कर अधीक्षक बेग से चर्चा कर रहे थे. इसी बीच, आयुक्त ने हॉस्पीटल के संपत्ति कर सहित 9 मुद्दों पर सवाल खड़े किए, जिसके संतोषजनक जवाब बेग नहीं दे पाए. चर्चा में ही यह खुलासा हुआ कि कर अधीक्षक बेग ने नियमानुसार कार्रवाई नहीं की.

उपयोग व्यावसायिक, कर निवासी
बेग ने बताया कि कुबेर के हॉस्पीटल की संपत्ति क्रमांक 177 भानापेठ वार्ड क्रमांक 1 पर 3 हजार 700 वर्ग फुट प्लॉट पर है. दस्तावेजों के मुताबिक इस पर प्रथम संपत्ति कर 4 हजार 374 रुपए वसूल किया गया था. उक्त संपत्ति का निवासी और व्यावसायिक उपयोग होने के बावजूद बेग ने केवल उक्त संपत्ति का कर निवासी के रूप में ही दर्ज किया था. इससे बेग पर गैरजिम्मेदाराना तरीसे और अनुचित हेतु से कर मूल्यांकन का दोषी पाया गया. बताया जाता है कि यह प्रक्रिया कई वर्षों से चल रही थी. इससे चंद्रपुर नगर परिषद व चंद्रपुर मनपा का भारी नुकसान हुआ है.

बेग को अग्निशमन विभाग में लगानी होगी हाजिरी
कर अधीक्षक एस. एस. बेग के निलंबन के बाद पूरा कायर्भार लेखा परीक्षण विभाग के सुरेश चहारे को सौंपा गया है. बेग के निलंबन के बाद उन्हें रोज मनपा के मुख्य कार्यालय के बदले अग्निशमन विभाग में हाजिरी लगाने उपस्थित रहना होगा. अब सबकी नजर इस पर है कि बेग पर आगे क्या कार्रवाई होती है.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.