Published On : Mon, Mar 31st, 2014

सड़क अर्जुनी : प्रफुल पटेल को लोकसभा चुनाव में भारी मतों से करे विजयी : वर्षा पटेल

Advertisement
 DSC_0154 (Large)
वर्षा पटेल की नागरिकों से अपील
सड़क अर्जुनी -मनोहर पटेल अकेडमी की अध्यक्ष वर्षा पटेल ने सड़क अर्जुनी तहसील का दौरा किया। अपनी परिसर की समस्याए सुलझाकर शासन की योजनाए अपने परिसर के विकास के लिए लाने में सदैव प्रयासरत रहनेवाले प्रफुल पटेल को लोकसभा चुनाव में भारी मतों से विजयी कराने की अपील वर्षा पटेल ने नागरिकों से की।
 प्रफुल पटेल भंडारा – गोंदिया लोकसभा मतदार संघ के कोंग्रेस – राष्ट्रवादी कोंग्रेस – पिरिपा – रिंपाई ( गवई ) – बहुजन रिपब्लिकन एकता मंच गठबंधन के अधिकृत उमेदवार है। वर्षा पटेल ने सड़क अर्जुनी तहसील के मोगर्रा, दल्ली, रेंगेपार, पांढरवानी, तिड़का, कोदामेंढी, वडेगाव, खजरी, घोटी व मुरपार ( राम ) आदि ग्राम का दौरा कर नागरिको से चर्चा की। वर्षा पटेल घर – घर जाकर नागरिकों से भेट की। १० अप्रैल २०१४ को भंडारा – गोंदिया लोकसभा मतदार संघ का चुनाव और उमीदवारों की जानकारी नागरिकों को दी। अपनी समस्याए कोन सुलझा सकता है, अपने परिसर का विकास कोन कर सकता है, इस विषय पर वर्षा पटेल ने नागरिकों से चर्चा की। कुछ लोग  लेकिन करते कुछ नहीं। ऐसे नेता, लोगो को गुमराह करने का काम खुबीसे करते है। ऐसे नेताओं से सावधानी बरतने की अपील वर्षा पटेल ने नागरिकों से की। विरोधी पक्ष के उमेदवार ने अपने क्षेत्र के विकास के लिए क्या किया , यह भी जानने की अपील वर्षा पटेल ने नागरिकों से की। अपने परिसर का विकास करने की क्षमता केवल प्रफुल पटेल में है। सिंचाई , उद्योग और विकास की कई सारी योजनाएं अपने परिसर में लाकर प्रफुल पटेल ने अपनी क्षमता का परिचय दिया है। उनका सपना अपने क्षेत्र का विकास हो, यही है। इस सपने को सफल बनाने के लिए प्रफुल पटेल को लोकसभा चुनाव में जीत दिलाने की अपील वर्षा पटेल ने नागरिकों से की।

DSC_0106 (Large)

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.