तुमसर: कोंग्रेस राष्ट्रवादी कोंग्रेस के पदाधिकारी द्वारा नगरपरिषद् अध्यक्ष विजय कुमार डेकाटे के संचालन में शीर राका अध्यक्ष योगेश सिंगनजुड़े, जिला रायुका अध्यक्ष अभिषेक कारेमोरे, शहर कोंग्रेस अध्यक्ष यश सुरेंद्र पाटील आदि प्रमुख अधिकारीयों के साथ तुमसर शहर के प्रत्येक वार्डों में नागरिकों के निवास स्थान पर पहुचकर लोकसभा के उमेदवार प्रफुल पटेल के लिए आशीर्वाद के रूप में बहुमूल्य वोट देने का अनुरोध कर रहे है ! युवा कार्यकर्ताओं के साथ ही महिलाओं में एक अलग ही उत्साह देखने को मिल रहा है। प्रत्येक लोग घड़ी-घडी पर ही झुकते नजर आ रहे है, प्रचार सभा ली जा रहै है।
कोंग्रेस राष्ट्रवादी के कार्यकर्ता सुबह ८.०० बजे से ही प्रचार में लग जाते है। चुनाव प्रचार के लिए बनाया गया खुबसुरत रथ के साथ की जा रही है पदयात्रा शहर में चर्चा बन चुकी है। महिलाओं में उत्साह देखते ही बनता है, जिसमें विधायक की पत्नी अनिता अनिल बनकर, नगराध्यक्ष की पत्नी शीला विजय डेकाटे, उपाध्यक्षा विजया चोपकर, महिला अध्यक्षा नलीनी डिंकवार, उषा जावळे, नगरसेविका सविता ठाकुर,मीना गाढवे, चंदाताई धार्मिक आदि बहुसंख्य कार्यकर्ता पदयात्रा में प्रतिदिन शामिल होते है।
महिलाए एवं युवा पदाधिकारी शहर में पदयात्रा करते समय अपने व्यक्तिगत परिचित एवं नाते रिश्तेदारों के घर पर घरों के अंदर तक जाकर रूक-रूक कर वार्तालाभ करते हुए आशीर्वाद के वादे के साथ बाहर आते है। लोकसभा के उमेदवार प्रफुल पटेल के लिए नगराध्यक्ष विजयकुमार डेकाटे एवं समस्त पदाधिकारियों द्वारा पुरी सक्रियता के साथ कोंग्रेस राष्ट्रवादी कोंग्रेस के महिला युवको की सक्रियता और मेहनत की चर्चा शहर के पान टपरियों पर की जा रही है , जिसमें प्रफुल पटेल के भारी बहुमतों से चुनाव जितने की सफलता जरुर प्राप्त होगी यह आम चर्चा है।
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY
नाबालिग छात्रा से किया दुष्कर्म .. #nagpurnews #crime #newsupdate
कार का शीशा तोड़ 5 लाख चोरी; दिनदहाड़े बॅगलिफ्टिंग.. #nagpurnews #latestnews #crime
GANGA-JAMUNA इलाके में युवक से चाकू की नोक पर 25 हजार की...
मोमिनपुरा में पुराने विवाद पर युवक पर जानलेवा हमला.. #nagpurnews #Crime #LatestNews
शादी नहीं होने के तनाव में युवक ने दी जान.. #nagpurnews #LatestNews...








