Published On : Sat, May 3rd, 2014

नेर : दो ऑटो एक ही नंबर के

Advertisement


नेर

Auto
पुलिस ने शहर में चल रहे का एक ही नंबर के दो ऑटो रिक्से जब्त कर किए. इन दोनों को एक ही नंबर कैसे मिले, उसकी छानबीन की जा रही है.

तहसील के गोलेगांव निवासी योगेश रमेश कवठाले के एपे का नंबर एमएच 29 एडी 7789 है. जबकि माणिकवाड़ा निवासी प्रमोद गोविंदराव आठवले के ऑटो का नंबर भी वही है. योगेश कवठाले के पास वाहन पर डाले गए नंबर के दस्तावेज हैं. जबकि आठवले के दस्तावेज में दूसरा ही क्रमांक पाया गया.

प्रमोद आठवले ने पुलिस को बताया कि उपप्रादेशिक परिवहन विभाग के एक दलाल के कहने पर ऑटो पर वह नंबर उसने लिखवाई. यातायात सिपाही लक्ष्मण राऊत तथा अश्‍विन जाधव ने एक ही नंबर के इन दोनों वाहनों को पकड़ कर पुलिस थाने में लाया. इसकी छानबीन यातायात विभाग के पुलिस उपनिरीक्षक कर रहे हैं.

 

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.