1000 छात्रों की होगी क्षमता
आदिवासी छात्रावास के छात्रों का आदिवासी विकास आयुक्तालय कार्यालय के बाहर आंदोलन
नागपुर
पिछले एक साल से छात्रावास में व्याप्त पानी की आपूर्ति की सुविधा की कमी से पीड़ित, बेलतरोड़ी के सरकारी आदिवासी बॉयज़ हॉस्टल (आदिवासी लड़कों के लिए राज्य सरकार द्वारा संचालित छात्रावास) के छात्रों ने आदिवासी विकास आयुक्तालय कार्यालय के बाहर तक़रीबन 100 छात्रों ने विरोध प्रदर्शन किया.
छात्रावास में रहने वाले आदिवासी छात्रों को लम्बे समय से पीने के पानी की समस्या का सामना करना पड़ रहा है . शौचालय और बाथरूम में पानी की आपूर्ति भी सही तरह से नहीं हो रही है. छात्रों ने समय समय पर अधिकारियों को अपनी समस्याओं से अवगत कराया है लेकिन इसके बावजूद भी स्थिति जस की तस बनी हुई है ऐसा दावा विद्यार्थियों का है.
गौरतलब है की छात्रों को पीने के पानी बाहर से खरीना पड़ता है. छात्रों के मुताबिक़ आंदोलन करना अंतिम उपाय था और कोई विकल्प नहीं बचा इसलिए इन्हे ये रास्ता अख्तियार करना पड़ा.
आदिवासी विकास अधिकारी दिगम्बर के आश्वासन के बाद छात्राओं ने अपना आंदोलन वापस ले लिया. दिगम्बर मेंडके ने छात्राओं को बताया की लगभग 1000 छात्रों की क्षमता वाला आधुनिक छात्रावास कलमना मार्केट के पास तैयार किया जा रहा है जिसका निर्माणकार्य अंतिम चरण में है. छात्रावास कुछ ही महीने में तैयार हो जाएगा और छात्रों को वहां स्थानांतरित कर दिया जाएगा ऐसी सुचना आदिवासी विकास अधिकारी दिगम्बर.
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY
महिला को एमडी ड्रग्स के झूठे केस में फंसाने की साजिश नाकाम...
एमआईडीसी में युवक की बेरहमी से हत्या #nagpurnews #crime #murdernews #newsupdate
सिर्फ एक धक्का... फिर चला चाकू #nagpurnews #crime #accusedarrested #murdernews
सेंट्रल बिल्डिंग पर महिलाओं का अनोखा प्रदर्शन #MaharashtraNews #NewsUpdate #LatestNews #Andolan
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY









