Published On : Thu, Aug 21st, 2014

नागपुर : जल्द तैयार होगा आदिवासि छात्रों के लिए आधुनिक छात्रावास

Advertisement


1000 छात्रों की होगी क्षमता 

आदिवासी छात्रावास के छात्रों का आदिवासी विकास आयुक्तालय कार्यालय के बाहर आंदोलन

नागपुर

adivasi bhawan
पिछले एक साल से छात्रावास में व्याप्त पानी की आपूर्ति की सुविधा की कमी से पीड़ित, बेलतरोड़ी के सरकारी आदिवासी बॉयज़ हॉस्टल (आदिवासी लड़कों के लिए राज्य सरकार द्वारा संचालित छात्रावास) के छात्रों ने आदिवासी विकास आयुक्तालय कार्यालय के बाहर तक़रीबन 100 छात्रों ने विरोध प्रदर्शन किया.

छात्रावास में रहने वाले आदिवासी छात्रों को लम्बे समय से पीने के पानी की समस्या का सामना करना पड़ रहा है . शौचालय और बाथरूम में पानी की आपूर्ति भी सही तरह से नहीं हो रही है. छात्रों ने समय समय पर अधिकारियों को अपनी समस्याओं से अवगत कराया है लेकिन इसके बावजूद भी स्थिति जस की तस बनी हुई है ऐसा दावा विद्यार्थियों का है.

Advertisement

गौरतलब है की छात्रों को पीने के पानी बाहर से खरीना पड़ता है. छात्रों के मुताबिक़ आंदोलन करना अंतिम उपाय था और कोई विकल्प नहीं बचा इसलिए इन्हे ये रास्ता अख्तियार करना पड़ा.

आदिवासी विकास अधिकारी दिगम्बर के आश्वासन के बाद छात्राओं ने अपना आंदोलन वापस ले लिया. दिगम्बर मेंडके ने छात्राओं को बताया की लगभग 1000 छात्रों की क्षमता वाला आधुनिक छात्रावास कलमना मार्केट के पास तैयार किया जा रहा है जिसका निर्माणकार्य अंतिम चरण में है. छात्रावास कुछ ही महीने में तैयार हो जाएगा और छात्रों को वहां स्थानांतरित कर दिया जाएगा ऐसी सुचना आदिवासी विकास अधिकारी दिगम्बर.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.