Published On : Sat, Aug 16th, 2014

देसाईगंज : कपड़े, सौंदर्य प्रसाधन की दुकानें खाक

Advertisement


तीन दुकानों का 12 लाख से अधिक का नुकसान

Fire in shop
देसाईगंज

स्थानीय गुजरी बाजार में गुरुवार की रात करीब 8 बजे लगी आग में दो कपड़े की और एक सौंदर्य प्रसाधन की दुकान जलकर खाक हो गई. इस आग में तीनों दुकानों का करीब 12 लाख का नुकसान होने का अनुमान है. आग लगने का कारण अभी पता नहीं चल पाया है. आधे किलोमीटर दूर स्थित अग्निशामक दल को घटनास्थल तक पहुंचने में पूरा एक घंटा लग गया. इससे पहले लगी आग में भी यही दुकानें जलकर खाक हो गर्इं थी.

Gold Rate
July 27 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 45,000 /-
Gold 22 KT ₹ 1,34,600 /-
Silver/Kg ₹ 2,25,900/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

सवा घंटा लगा दमकल के पहुंचने में
गुजरी बाजार में दुकानें एकदम सटी हुई हैं. यहां मुख्य रूप से कपड़े और सौंदर्य प्रसाधनों की दुकानें ही हैं. इसमें से रेवा मूलचंदानी की सौंदर्य प्रसाधन और देवीदास बन्सोड व बाबूलाल निमसरकार की कपड़े की दुकानों में स्वतंत्रता दिवस के दिन रात कोई 8 बजे अचानक आग लग गई. देखते ही देखते आग ने विकराल स्वरूप धारण कर लिया और कुछ देर में ही तीनों दुकानें राख का ढेर बन गर्इं. तत्काल अग्निशामक दल को सूचना दी गई, मगर उसे पहुंचने में करीब सवा घंटा लग गया. दरअसल, दमकल गाड़ी की पानी की टंकी खाली पड़ी थी, जिसे भरने में करीब एक घंटा लगा.

अत्यंत संकरे रास्ते
रेवा मूलचंदानी की दुकान उनका भांजा तुषार पंजवानी चलाता है. उसे अभी 6 माह ही हुआ था. बताया जाता है कि सौंदर्य प्रसाधन की दुकान का 5 लाख, देवीदास बन्सोड की दुकान का 4 लाख और बाबूलाल निमसरकार की दुकान का भी 4 लाख का नुकसान हुआ है. गुजरी के रास्ते अत्यंत संकरे होने के कारण दमकल वाहन को वहां तक पहुंचने में भारी कसरत करनी पड़ी. उपस्थित युवाओं ने प्रयास कर आग पर काबू पाया. माना जा रहा है कि आग शायद शार्ट सर्किट के कारणा लगी.

Advertisement

तब भी था उत्सव, अब भी था उत्सव का दिन
इससे पूर्व 31 दिसंबर 2005 को इन्हीं दुकानों में आग लगी थी और सारी दुकानें जलकर खाक हो गईं थी. उस वक्त भी पूरा शहर पुराने शहर को अलविदा कहने और नए साल के स्वागत में जुटा हुआ था. इस बार भी स्वतंत्रता दिवस और शुक्रवार होने के कारण शहर का पूरा बाजार बंद ही था और सन्नाटा छाया हुआ था.

Advertisement
पाचपावली में अवैध कत्लखाने का पर्दाफाश #NagpurNews  #Panchpaoli #PoliceAction #CrimeNews #newsupdate

पाचपावली में अवैध कत्लखाने का पर्दाफाश #NagpurNews #Panchpaoli #PoliceAction #CrimeNews #newsupdate

पेपर लीक पर सख्त कानून, ठाकरे बंधुओं पर तंज #Bawankule #NagpurNews #PoliticalNews #paperleak #news

पेपर लीक पर सख्त कानून, ठाकरे बंधुओं पर तंज #Bawankule #NagpurNews #PoliticalNews...

नागपुर के एमआईडीसी थाना क्षेत्र में मोबाइल दुकान में चोरी #nagpurnews #crimenews #newsupdate #mobile

नागपुर के एमआईडीसी थाना क्षेत्र में मोबाइल दुकान में चोरी #nagpurnews #crimenews...

हुड़केश्वर पुलिस की कस्टडी से कुख्यात चोर फरार #nagpurnews #crimenews #accused #newsupdate

हुड़केश्वर पुलिस की कस्टडी से कुख्यात चोर फरार #nagpurnews #crimenews #accused #newsupdate

नागपुर में दिव्यांगजनों को मिला नया सहारा #HyundaiMobisIndia #DisabilitySupport #NGO #NagpurNews

नागपुर में दिव्यांगजनों को मिला नया सहारा #HyundaiMobisIndia #DisabilitySupport #NGO #NagpurNews

उद्धव ठाकरे के जन्मदिन पर नागपुर में भव्य महाआरती #UddhavThackeray  #nagpurnews #news #shivsenaubt

उद्धव ठाकरे के जन्मदिन पर नागपुर में भव्य महाआरती #UddhavThackeray #nagpurnews #news...

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges