Published On : Sat, Aug 16th, 2014

खामगांव : भारिप-बहुजन महासंघ बेमुद्दत धरने पर

Advertisement


बुलढाणा जिले को सूखाग्रस्त घोषित करने, किसानों को आर्थिक मदद देने की मांग

खामगांव

बुलढाणा जिले को सूखाग्रस्त घोषित करने और दोबारा-तिबारा बुआई करने वाले किसानों को प्रति हेक्टेयर 50 हजार रुपए सहायता देने सहित अनेक मांगों को लेकर भारिप-बहुजन महासंघ के शरद वसतकार और अशोक सोनोने के नेतृत्व में स्थानीय उपविभागीय कार्यालय के सामने आज 16 अगस्त से बेमुद्दत धरना शुरू किया गया है.

जिन मांगों को लेकर धरना दिया जा रहा है उनमें बुलढाणा जिले को सूखाग्रस्त घोषित करने और दोबारा-तिबारा बुआई करने वाले किसानों को प्रति हेक्टेयर 50 हजार रुपए सहायता देने के अलावा किसानों का सात-बारह कोरा करने, अतिक्रमण धारकों को भाड़ेपट्टे का वितरण करने, अतिक्रमणकारियों को रमाई घरकुल योजना का लाभ देने, तहसीलदार द्वारा स्वीकृत लोगों को गरीबी रेखा से नीचे के राशन कार्डों का वितरण करने, मवेशियों के लिए चारा-छावनी बनाने, जिला उपरुग्णालय के रिक्त पदों के तत्काल भरने, किसानों को पेंशन योजना लागू करने और नाथजोगी गोसावी आदिवासियों के जाति-प्रमाणपत्र के लिए तय शर्तों को रद्द करने जैसी मांगें शामिल हैं.

Representational Pic

Representational Pic

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.