Published On : Sat, Jul 19th, 2014

देउलगांव मही : लोकशाहिर अन्नाभाऊ साठे को श्रद्धांजलि अर्पित

Advertisement


देउलगांव मही

shradhanjali
लोकशाहिर अन्नाभाऊ साठे की पुण्यतिथि के मौके पर 18 जुलाई को साहित्यरत्न अन्नाभाऊ साठे विचार मंच के तत्वावधान में अन्नाभाऊ साठे को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनका अभिवादन किया गया.

इस कार्यक्रम की अध्यक्षता स्थानीय सरपंच प्रदीप हिवाले ने की जबकि प्रमुख अतिथि के रूप में प्रा. कमलेश खिल्लारे, पत्रकार संतोष जाधव, संभाजी शिंगणे, निलेश पाटिल, संतोष ठेंग, रंजीत खिल्लारे, अमोल बोबड़े, संजय खरात उपस्थित थे. सबसे पहले अन्नाभाऊ साठे, सावित्रीबाई फुले और शिवाजी महाराज की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें आदरांजलि अर्पित की गई. प्रा. खिल्लारे और सरपंच हिवाले ने अन्नाभाऊ साठे के जीवन पर प्रकाश डाला. उन्होंने आवाहन किया कि इस अवसर पर सभी समाजबंधु व्यसनों से दूर रहने की प्रतिज्ञा लें.

कार्यक्रम में किरण जोगदंड, गणेश जाधव, गजराबाई वाघमारे, महादेव जाधव, अमोल सालवे, गणेश सालवे, प्रशांत जाधव, गणेश खरात, अरविंद काकड़े, अविनाश जोशी सहित भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे.

Gold Rate
Feb 23rd, 2026 - Time 11.45Hrs
Gold 24 KT ₹ 1,59,800 /-
Gold 22 KT ₹ 1,48,600 /-
Silver/Kg ₹ 2,71,700 /-
Platinum ₹ 90,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement