Published On : Thu, Sep 11th, 2014

देउलगांव मही : बांध लबालब, नदी में 5 साल बाद आई बाढ़

Advertisement


जिले में हो रही है भारी बारिश


Khadakpurna Damp
देउलगांव मही (बुलढाणा).

पिछले दो दिनों से खड़कपूर्णा परियोजना के जलग्रहण क्षेत्र में जोरदार बारिश हो रही है. इससे किसानों के लिए वरदान साबित हो रही खड़कपूर्णा परियोजना के जलसंग्रह में भारी वृद्धि हुई है. फिलहाल इस परियोजना में 97 प्रतिशत से अधिक जल संग्रह हो चुका है. सुरक्षा की दृष्टि से इस परियोजना से 5 से 6 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है. इस पानी के कारण पूर्णा उफन-उफन कर बह रही है. बाढ़ के कारण बचाव की दृष्टि से नदी किनारे रहने वाले लोगों को सावधान रहने की चेतावनी दी गई है. मजे की बात यह कि 5 सालों में पहली बार ही नदी में बाढ़ आई है. बाढ़ को देखने के लिए आसपास के नागरिकों ने गर्दी कर रखी है.

संत चोखा सागर परियोजना लबालब
लाखों किसानों की हरितक्रांति का सपना पूरा करने के लिए करोड़ों रुपया खर्च कर 160.61 मिलियन क्षमता की संत चोखा सागर परियोजना बनाई गई है. इस परियोजना की लंबाई 311 मीटर है और इसमें 12 बाय 8 आकार के 19 दरवाजे हैं. पिछले साल भी जोरदार बारिश के बाद इस परियोजना से पानी छोड़ा गया था. पिछले दो दिनों से परियोजना के जलग्रहण क्षेत्र में भारी बारिश होने के कारण परियोजना में 97 फीसदी पानी भरा है.

फसलों को क्षति, घरों को नुकसान
आज सुबह दस बजे सुरक्षा की दृष्टि से परियोजना के सभी 19 दरवाजे खोले गए थे. इससे पूर्णा में बाढ़ आ गई है. इसी तरह बारिश के कारण येलदरी बांध का जलसंग्रह भी बढ़ गया है. नदी किनारे रहने वाले लोगों को सावधान रहने को कहा गया है. हालांकि पिछले दो दिनों से हो रही भारी बारिश से किसानों का बहुत नुकसान हुआ है. फसलों को भारी क्षति पहुंची है. कुछ घरों को भी नुकसान पहुंचने की खबर है.

Gold Rate
June 24 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 43,600 /-
Gold 22 KT ₹ 1,33,300 /-
Silver/Kg ₹ 2,23,700/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above
Advertisement
नागपुर में शादी का झांसा देकर संबंध बनाने का आरोप #nagpurnews #crime #newsupdate #dushkram

नागपुर में शादी का झांसा देकर संबंध बनाने का आरोप #nagpurnews #crime...

महिला शिक्षिका से दुष्कर्म का आरोप, वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल #nagpurnews #crime #blackmailing

महिला शिक्षिका से दुष्कर्म का आरोप, वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल #nagpurnews #crime...

कोचिंग क्लासेस की सुरक्षा जांच की मांग #nagpurnews #coachingclasses #newsupdate #maharashtranews

कोचिंग क्लासेस की सुरक्षा जांच की मांग #nagpurnews #coachingclasses #newsupdate #maharashtranews

नागपुर में ड्रग्स माफियाओं पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी #nagpurnews #crime #drugs #newsupdate

नागपुर में ड्रग्स माफियाओं पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी #nagpurnews #crime #drugs...

नागपुर के प्रजापति चौक फ्लाईओवर पर भीषण सड़क हादसा #nagpurnews #accident #flyover #newsupdate

नागपुर के प्रजापति चौक फ्लाईओवर पर भीषण सड़क हादसा #nagpurnews #accident #flyover...

मतदाता सूची अद्यतन करने का विशेष अभियान #nagpurnews #matdatasuchi #newsupdate #news

मतदाता सूची अद्यतन करने का विशेष अभियान #nagpurnews #matdatasuchi #newsupdate #news

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges