Published On : Thu, Sep 11th, 2014

बुलढाणा : अब जिले में है न कोई टंटा, न कोई विवाद

Advertisement


टंटामुक्त गांव अभियान में बुलढाणा जिला राज्य में प्रथम

Tanta Mukti Buldhana
बुलढाणा

गांव में विवाद पैदा न हों और विवादों का निपटारा जन-सहयोग से करने की दृष्टि से राज्य सरकार ने महात्मा गांधी टंटामुक्त गांव मुहिम शुरू की है. इसी टंटामुक्त गांव अभियान में बुलढाणा जिले ने राज्य में प्रथम स्थान हासिल किया है. पहले जिले की 868 ग्राम पंचायतों में से 594 ग्राम पंचायतों को टंटामुक्त घोषित किया गया था. उसके बाद पिछले साल और 246 गांवों को टंटामुक्त घोषित किया गया है. इस तरह अब पूरा जिला ही टंटामुक्त या विवादों से मुक्त हो गया है. टंटामुक्त गांवों के लिए राज्य सरकार से 7 करोड़ 59 लाख 75 हजार रुपयों का अनुदान मिलेगा, जिसका वितरण संबंधित ग्राम पंचायतों के बीच किया जाएगा.

Gold Rate
June 24 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 43,600 /-
Gold 22 KT ₹ 1,33,300 /-
Silver/Kg ₹ 2,23,700/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

गांव के विवाद गांव में ही निपटाने की दृष्टि से राज्य सरकार ने कुछ साल पहले यह मुहिम शुरू की थी. इससे पहले जिले की 868 ग्राम पंचायतों में से 594 पंचायतों को टंटामुक्त गांव घोषित किया गया था. इन गांवों को अनुदान के तहत 13 करोड़ 18 लाख 75 हजार रुपए बतौर पुरस्कार वितरित किए गए थे. इसके साथ एक सम्मान-पत्र भी दिया गया था.

वर्ष 2012-13 में जिले के और 246 गांवों को टंटामुक्त गांव घोषित किया गया है. इसमें बुलढाणा तालुका के 26, मोताला 12, चिखली 27, देउलगांव राजा 11, सिंदखेड़राजा 30, मेहकर 26, लोणार 24, शेगांव 13, खामगांव 19, संग्रामपुर 10, मलकापुर 27, नांदुरा 10 और जलगांव जामोद तालुका के 12 गांवों का समावेश है. जिले के इन 246 गांवों को अनुदान के रूप में साढ़े 7 करोड़ से अधिक की राशि दी जाएगी.

Advertisement
Advertisement
नागपुर के प्रजापति चौक फ्लाईओवर पर भीषण सड़क हादसा #nagpurnews #accident #flyover #newsupdate

नागपुर के प्रजापति चौक फ्लाईओवर पर भीषण सड़क हादसा #nagpurnews #accident #flyover...

मतदाता सूची अद्यतन करने का विशेष अभियान #nagpurnews #matdatasuchi #newsupdate #news

मतदाता सूची अद्यतन करने का विशेष अभियान #nagpurnews #matdatasuchi #newsupdate #news

अस्पताल में जलभराव पर सांसद का निरीक्षण #maharashtranews #hospital #barish #balwantwankhade #news

अस्पताल में जलभराव पर सांसद का निरीक्षण #maharashtranews #hospital #barish #balwantwankhade #news

बकरी बचाने में नाती-दादी की दर्दनाक मौत #maharashtranews #newsupdate #death #news

बकरी बचाने में नाती-दादी की दर्दनाक मौत #maharashtranews #newsupdate #death #news

गोंदिया थप्पड़ कांड में दो आरोपियों को सजा; 5 साल कैद #newsupdate #gondiya #thappadkand #news

गोंदिया थप्पड़ कांड में दो आरोपियों को सजा; 5 साल कैद #newsupdate...

गंगा-जमुना परिसर में चश्मा विक्रेता पर चाकू से जानलेवा हमला #nagpurnews #crime #murdernews #news

गंगा-जमुना परिसर में चश्मा विक्रेता पर चाकू से जानलेवा हमला #nagpurnews #crime...

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges