Published On : Sun, May 25th, 2014

तुमसर : शंकर पट बंद करने की बजाए पहले कत्लखाने बंद करो – राजेन्द्र पटले

Advertisement

तुमसर.

ग्रामीण भागों में किसान खेती के कामों में उलझे रहते हैं, इसलिए पुरातन काल से ही किसान वर्ग मनोरंजन के लिए शंकर पट का आयोजन बड़े उत्साह से करता है। ये आयोजन मनोरंजन के साथ साथ मिलने मिलाने का ही समय रहता है।

पट पर बंदी से किसानों में अशंतोष है और उनकी माने तो ये पट आयोजन बैलों को बचाए रखने में महत्वपूर्ण योगदान देता है। किसानों का कहना है की पट पर बंदी लगाने से बेहतर होगा की कत्लखानों को बंद किया जाए। किसानों के मुताबिक़ बैल जोड़ों को भगाने के लिए तुतारी का इस्तेमाल किया जाता है ये सौ फीसदी सच है लेकिन ये भी उतना ही सच है की उन बैलों को अनेक प्रकार की खुराक और  पोषक आहार देकर मज़बूत बनाया जाता है।

Gold Rate
Aug 27 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 60,000 /-
Gold 22 KT ₹ 1,48,500 /-
Silver/Kg ₹ 2,41,500/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

पट के शौक़ीन बैलों के जोड़ों का बहुत ख़याल रखते है, उनका पालन पोषण करते है। हष्ट पुष्ट बैल जीते इसके लिए ख़ास ख़याल रखा जाता है। अगर पट पर बंदी आई तो किसान बैल के जोड़ों का पालन पोषण धीरे धीरे बंद कर देंगे और हर काम ट्रैक्टर या मशीन से किया जाने लगेगा।

वैसे भी गावों में भी बैलों की संख्या काम होती जा रही है। ऐसा समय भी आ सकता है की खेतों में जुताई के लिए भी बैल नहीं दिखें।

Advertisement

पट पर लगी बंदी को हटाने की मांग किसान की ओर से की जा रही है।

File Pic

File Pic

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.