Published On : Thu, Aug 28th, 2014

चिमूर : जम्मा जागरण और भजन संध्या में डूबा शहर

Advertisement

jamma jagran
चिमूर

स्थानीय बाबा रामदेव मंदिर में भगवान श्री रामदेव बाबा की जयंती के मौके पर 26 अगस्त को रामदेवबाबा भक्त मंडल की ओर से 19 वें जम्मा जागरण और भजन संध्या का आयोजन किया गया. हैदराबाद के सुप्रसिद्ध भजन गायक अनुराग भूतड़ा ने भजन संध्या के द्वारा वातावरण को रामदेवबाबामय कर दिया.

युवाशक्ति संगठन के संस्थापक और भाजपा युवा नेता के कीर्तिकुमार भांगडिया के हाथों रात सवा दस बजे पहली आरती के बाद भजन संध्या की शुरुआत हुई. रात भर चले जम्मा जागरण में चिमूर वासियों ने तल्लीनता के साथ हिस्सा लिया.

jamma jagran
इस अवसर पर चंद्रपुर-गडचिरोली-वर्धा विधानपरिषद के सदस्य मितेश भांगड़िया, श्रीकांत भांगड़िया, अधि. महेश काबरा, रामेश्वर रग्गड, संजय मालानी, द्वारकादास भूतड़ा, नीरज काबरा, विनय बियाणी, गजु झंवर, राजू भांगड़िया, आनंद डागा, गौरव चव्हाण, दीपक भांगड़िया, बंटी कोठारी, डॉ. कालीदास परशुरामकर, श्याम बंग, विनोद शर्मा, माधव कपिले, दिनेश जोशी, गोपाल जाजु सहित भारी संख्या में नागरिक उपस्थित थे. रात एक बजे के आसपास बाबा रामदेव की दूसरी आरती श्रीकांत भांगड़िया के हाथों कराई गई.
jamma jagran
jamma jagran

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.