Published On : Thu, Aug 28th, 2014

अमरावती : 34 महाविद्यालयों के 2100 विद्यार्थी बने पुलिस मित्र

Advertisement


अमरावती

अमरावती के पुलिस आयुक्त डॉ. सुरेशकुमार मेकला की ‘मिशन जागृति’ परियोजना को शहर में भारी प्रतिसाद मिल रहा है. ‘मिशन जागृति’ के तहत अब तक 34 महाविद्यालयों के कोई 2100 विद्यार्थी पुलिस मित्र बन चुके हैं.

‘मिशन जागृति’ कार्यक्रम संत ज्ञानेश्वर सांस्कृतिक भवन में विभागीय आयुक्त ज्ञानेश्वर राजुरकर की अध्यक्षता में संपन्न हुआ. कार्यक्रम में पुलिस महानिरीक्षक बिपिन बिहारी, पुलिस आयुक्त डॉ. मेकला, जिलाधिकारी किरण गिते, एस.पी. विरेश प्रभु आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे. कार्यक्रम में 7 विद्यार्थियों को ‘मिशन जागृति’ की कैप और परिचयपत्र देकर उन्हें पुलिस मित्र बनाया गया.

अपने प्रास्ताविक भाषण में डॉ. मेकला ने विद्यार्थियों से ‘मिशन जागृति’ में शामिल होने के लिए आॅनलाइन आवेदन करने का आवाहन किया. डीसीपी धार्गे ने विभिन्न जानकारी दी. पुलिस आयुक्तालय के कर्मचारी-अधिकारियों ने विविध नाटक पेश किए. कार्यक्रम का संचालन पीएसआई नितिन थोरात और आभार प्रदर्शन डीसीपी धार्गे ने किया.

File pic

File pic

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.