2 हजार की रिश्वत लेते पकड़े गए थे रंगे हाथ
अस्पताल में गभर्पात कराने के लिए मांगी थी घूस
चिमुर
स्थानीय ग्रामीण रुग्णालय के वैद्यकीय अधीक्षक डॉ. नितिन उईके को भ्रष्टाचार निरोधक विभाग के अधिकारियों द्वारा 2 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार करने के बाद उनकी सेवा समाप्त कर दी गई है. डॉ. उईके ने रुग्णालय में ही गभर्पात कराने के लिए रिश्वत ली थी. नई नियुक्ति होने तक डॉ. समीर पाटिल को वैद्यकीय अधीक्षक पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है.
चिमुर ग्रामीण रुग्णालय के वैद्यकीय अधीक्षक डॉ. नितिन उईके ने तालुका के ग्राम खंडाला के किशोर गुरुले की पत्नी का गभर्पात कराने के लिए 2 हजार रुपयों की रिश्वत मांगी थी. इसकी शिकायत भ्रष्टाचार निरोधक विभाग नागपुर को करने के बाद जाल बिछाकर डॉ. उईके को रंगेहाथ रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया गया. इसके उपरांत इस प्रकरण की जांच के बाद स्वास्थ्य विभाग ने डॉ. नितिन उईके की सेवा समाप्त कर दी.
Gold Rate
Apr 28- 2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT
₹ 1,52,000 /-
Gold 22 KT
₹ 1,41,400 /-
Silver/Kg₹ 2,44,300/-
Platinum
₹ 90,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above