Published On : Wed, Jun 4th, 2014

गोंदिया : योजना मंजुर होने के बावजुद कुंओं का निर्माण नही

Advertisement


गुमराह करने का आरोप

गोंदिया

Kuaa
विगत 2 वर्षों में एक भी कुएं का निर्माण नहीं करते हुये सडक़ अर्जुनी तहसील में किसानों के धान की फसल को बर्बाद करने का षडयंत्र करने का आरोप क्षेत्र के किसानों द्वारा लगाया गया. आरोप है कि खेतों के लिये पानी उपलब्ध हो सके इसके मद्देनजर विविध योजनाओं के तहत 7 कुएं निर्माण के लिए मंजूरी मिली थी. जो अभी तक पूर्ण नही की गई है. सडक़ अर्जुनी ग्रामपंचायत कार्यालय में 7 खेत कुंए के निर्माण को मंजूरी दी गई. किसानों का आरोप है कि गत 2 वर्षों से इनमें से अब तक एक भी कुआं का निर्माण नहीं किया गया है. किसानों को सिंचाई की सुविधा मुहैया कराने के लिए विविध योजना के माध्यम से शत-प्रतिशत अनुदान पर कुंए का निर्माण किया जाता है.

Gold Rate
July 27 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 45,000 /-
Gold 22 KT ₹ 1,34,600 /-
Silver/Kg ₹ 2,25,900/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

सडक़ अर्जुनी ग्राम पंचायत कार्यालय के विस्तार अधिकारी ए. हटवार ने बताया कि 7 कुओं को मंजूर मिली है. लेकिन कुआं निर्माण के लिए कुशल एवं अकुशल काम के लिए 40:60 का अनुपात है. इसके लिए ग्राम पंचायत को अपने स्तर पर कम से कम 20 लाख की लागत से मिट्टी खोदाई का कार्य करने पर एक कुएं का निर्माण हो सकेगा अन्यथा निर्माण नहीं हो सकेगा. इस संदर्भ में अधिक जानकारी के लिए खंडविकास अधिकारी एल. धांडे ने बताया कि पूर्व में कुंए निर्माण का कार्य पंचायत समिति स्तर पर किए जाते थे. जिससे कुंए का निर्माण कार्य होता था. लेकिन अब ग्राम पंचायत स्तर पर जब से कार्य किए जा रहे तब से कुंए का निर्माण कार्य में बाधा निर्माण हो रहा है. किसानों का आरोप है कि शासन उन्हें गुमराह कर रहा है. किसानों ने कुआ निर्माण की सारी बाधाएं दूर कर शीघ्र कुंए निर्माण कार्य शुरू करने की मांग की है.

Advertisement
Advertisement
पाचपावली में अवैध कत्लखाने का पर्दाफाश #NagpurNews  #Panchpaoli #PoliceAction #CrimeNews #newsupdate

पाचपावली में अवैध कत्लखाने का पर्दाफाश #NagpurNews #Panchpaoli #PoliceAction #CrimeNews #newsupdate

पेपर लीक पर सख्त कानून, ठाकरे बंधुओं पर तंज #Bawankule #NagpurNews #PoliticalNews #paperleak #news

पेपर लीक पर सख्त कानून, ठाकरे बंधुओं पर तंज #Bawankule #NagpurNews #PoliticalNews...

नागपुर के एमआईडीसी थाना क्षेत्र में मोबाइल दुकान में चोरी #nagpurnews #crimenews #newsupdate #mobile

नागपुर के एमआईडीसी थाना क्षेत्र में मोबाइल दुकान में चोरी #nagpurnews #crimenews...

हुड़केश्वर पुलिस की कस्टडी से कुख्यात चोर फरार #nagpurnews #crimenews #accused #newsupdate

हुड़केश्वर पुलिस की कस्टडी से कुख्यात चोर फरार #nagpurnews #crimenews #accused #newsupdate

नागपुर में दिव्यांगजनों को मिला नया सहारा #HyundaiMobisIndia #DisabilitySupport #NGO #NagpurNews

नागपुर में दिव्यांगजनों को मिला नया सहारा #HyundaiMobisIndia #DisabilitySupport #NGO #NagpurNews

उद्धव ठाकरे के जन्मदिन पर नागपुर में भव्य महाआरती #UddhavThackeray  #nagpurnews #news #shivsenaubt

उद्धव ठाकरे के जन्मदिन पर नागपुर में भव्य महाआरती #UddhavThackeray #nagpurnews #news...

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges