गोंदिया
3 जून को दोपहर 12 बजे देवरी-चिचगढ मार्ग पर स्थित पुलिस स्टेशन के सामने घटित हुये सडक़ हादसे में एक महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. वह अस्पताल में भर्ती अपनी भतीजी के लिए खाना लेकर जा रही थी. इसी बीच महिला ट्रक की चपेट में आ गई और उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई.
सुत्रों से मिली जानकारी के अनुसार देवरी निवासी कांताबाई गोपालराव मेश्राम (52) ग्रामीण अस्पताल में प्रसूति के लिए भर्ती की गई अपनी भतीजी के लिए खाना लेकर अपने भतीजे संदीप मेश्राम के साथ मोटरसाइकिल क्रमांक एमएच35/ई-3105 से अस्पताल जा रही थी. संदीप सडक़ पर पड़े गड्ढों से बचाते हुए मोटरसाइकिल चला रहा था कि अचानक संतुलन बिगडऩे से पीछे बैठी कांताबाई फिसलकर सडक़ पर गिर पड़ी वह उठ पाती इससे पूर्व ही बगल से गुजर रहे ट्रक क्रं. एमएच 35/के -768 के पिछले चक्के की चपेट में आ जाने से उसकी मौके पर मौत हो गई. शिकायत के आधार पर देवरी थाने में भादंवि की धारा 279,304 (अ) के तहत मामला दर्ज कर आरोपी ट्रक चालक गोंदिया निवासी जिब्राइल शेख को गिरफ्तार कर लिया गया है. मामले की आगे की जांच जारी है.
पाचपावली में अवैध कत्लखाने का पर्दाफाश #NagpurNews #Panchpaoli #PoliceAction #CrimeNews #newsupdate
पेपर लीक पर सख्त कानून, ठाकरे बंधुओं पर तंज #Bawankule #NagpurNews #PoliticalNews...
नागपुर के एमआईडीसी थाना क्षेत्र में मोबाइल दुकान में चोरी #nagpurnews #crimenews...
हुड़केश्वर पुलिस की कस्टडी से कुख्यात चोर फरार #nagpurnews #crimenews #accused #newsupdate
नागपुर में दिव्यांगजनों को मिला नया सहारा #HyundaiMobisIndia #DisabilitySupport #NGO #NagpurNews
उद्धव ठाकरे के जन्मदिन पर नागपुर में भव्य महाआरती #UddhavThackeray #nagpurnews #news...





