Published On : Fri, Jun 6th, 2014

गोंदिया : नाबालिग के साथ यौन उत्पीडऩ

Advertisement


54 वर्षीय मकान मालिक पर मामला दर्ज

गोंदिया

शहर थानांतर्गत आनेवाले संजय नगर पिंडकेपार में इंसानियत को शर्मसार कर देनेवाला मामला सामने आया है. ९ वर्षीय बालिका को यौन उत्पीडऩ का शिकार उसके पिता जितनी उम्र के एक शख्स ने बनाया.

Gold Rate
Sept 12,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 53,400 /-
Gold 22 KT ₹ 1,42,300 /-
Silver/Kg ₹ 2,31,200/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

पुलिस सुत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बालिका के माता-पिता आरोपी भरतलाल जिनोबा मेश्राम उम्र (54 ) के घर में किराये से रहते है. घटना दिवस 31 मई से 3 जून 2014 के दौरान घटित हुई. जहां बालिका के घर में ही आरोपी ने बालिका के साथ अश्लील हरकत कर अतिप्रसंग (यौनाचार) का प्रयास किया.
जब पिडि़त बालिका ने इस बारे में अपने माता-पिता के बताया तो उनके होश उड़ गये. पिडि़ता की आपबीती सूनने के पश्चात बालिका के पिता ने स्वंय कोतवाली थाना पहुंचकर मकान मालिक भरतलाल जिनोबा मेश्राम के खिलाफ मामला दर्ज करवाया. शिकाय के आधार पर आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया गया है. घटना की जानकारी मिलने पर उपविभागीय पुलिस अधिकारी अशोक नखाते ने घटनास्थल को भेंट दी. आगे की जांच शहर पुलिस द्वारा की जा रही है.

Representational Pic

Representational Pic

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.