Published On : Mon, Jul 21st, 2014

गोंदिया : जेसीआई गोंदिया द्वारा मुफ्त मस्तिष्क ज्वर टीकाकरण शिविर

Advertisement


गोंदिया

JCI
बच्चों की एक जानलेवा बीमारी जापानी मस्तिष्क ज्वर, जो हर साल जून से अगस्त माह के बीच हजारों बच्चों को अपना शिकार बनाती है. इस बीमारी से 15 वर्ष तक के बच्चों को बचाने के लिये जेसीआई गोंदिया ने महाराष्ट्र शासन के साथ गोंदिया क्षेत्र में मुफ्त टीकाकरण शिविर 19 जुलाई से 21 जुलाई तक सुबह 9 से 5 बजे तक विभिन्न केंद्रों में किया गया. यह शिविर का आयोजन  मोहन खण्डेलवाल नरसिंह ज्वेलर्स के सामने दुर्गा चौक, भागात ठकरानी का कार्यलय यादव चौक, डॉ. संथानी क्लीनिक पाल चौक, अभय अग्रवाल कार्यालय कावले होटल के बाजु में मामा चौक, ओम अपार्टमेंट सतगुरु आइस फैक्ट्री के पास,गायत्री मंदिर, कुडवा और आध्या क्लीनिक रानी अवन्ति बाई चौक रिंग रोड गोंदिया में आयोजित किया गया था.

अध्याय अध्यक्ष जैसी धर्मिष्ठा सेंगर के नेतृत्व में महेश थक्रणी, अजय दादरीवाल, गगन छितरका, गोल्डी सोनी, मुस्कान इसरका, क्रांतिका सेठ, कश्मीरा संघानी, प्रज्ञा मेहता, श्र्द्धा अग्रवाल, सविता तुरकर आदि ने शिविर को सफल बनाने के लिए अथक प्रयास किया.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.